सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर की मशहूर बाघिन एरोहेड शनिवार सुबह जहां रणथम्भौर के जो नंबर दो में पर्यटकों को नजर आई। वही शाम को एक बार फिर से बाघिन का मूवमेंट रणथम्भौर दुर्ग की ओर हो गया वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शाम को बागी एक बार फिर से रणथम्भौर दुर्ग स्थित हम्मीर महल के आसपास ही नजर आई । वन विभाग की ओर से एहतियात के तौर पर बाघिन की लगातार मॉनिटरिंग में ट्रेकिंग कराई जा रही है । इसके अलावा पुरातत्व विभाग की टीम की ओर से भी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
सूरजपोल सुरक्षा दीवार की मरम्मत कराने की मांग
मई लगातार चार दिनों से बाघिन का मूवमेंट रणथम्भौर दुर्ग क्षेत्र में होने के कारण अब वन विभाग की ओर से पुरातत्व विभाग को एक पत्र लिखकर रणथम्भौर दुर्ग स्थित सूरजपोल के पास की सुरक्षा दीवार की मरम्मत कराने की भी मांग की है । वन अधिकारियों ने बताया कि दीवार के क्षतिग्रस्त होने के कारण भाग्य आसानी से जंगल से निकलकर दुर्ग तक आ जा रही है । वहीं सुरक्षा की दृष्टि से रणथम्भौर बाघ परियोजना के उप वन संरक्षक ने श्रद्धालुओं से आने वाले 2 दिनों तक रणथंबोर दुर्ग वह गणेश मंदिर में दर्शनों के लिए नहीं जाने का आह्वान भी किया है।
इनका कहना है…
बाघिन एरोहेड सुबह पर्यटकों को जोड़ नंबर 2 में नजर आई थी ,लेकिन अब एक बार फिर से दोपहर बाद बाघिन का मूवमेंट रणथम्भौर दुर्ग की ओर हो गया है । बाघिन की लगातार मॉनिटरिंग ट्रैकिंग कराई जा रही है।
महेश शर्मा ,क्षेत्रीय वन अधिकारी आरोपीटी,रणथंभौर बाघ परियोजना,सवाई माधोपुर