
लोकतंत्र की अवाज है पत्रिका
सवाईमाधोपुर. राजस्थान पत्रिका के 68 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को राजनगर स्थित नवदीप सीनियर सैकण्डरी स्कूल में पत्रकारिता के महत्व के संबंध में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया और निबंध के माध्यम से पत्रकारिता के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। प्रतिसयोगिता में प्रथम स्थान सलोनी वैष्णव, द्वितीय स्थान गुंजन सोयल व तृतीय स्थान जगमोहन मीणा ने प्राप्त किया। विजेताओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले विद्यार्थियों को राजस्थान पत्रिका के पत्रकारिता के सफर और विकास यात्रा के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ
इस दौरान विद्यालय के निदेशक ज्ञानेन्द्र दत्त शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता सच को समाज और जनता के सामने लाने का काम करती है और जनता की अवाज को सरकार तक पहुंचाने का कार्य करती है। ऐसे में पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक दौर में भी राजस्थान पत्रिका की ओर से पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों व मूल सिद्धांतों के साथ किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया गया हैञ। राजस्थान पत्रिका सदा ही निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाना जाता है और इसी के कारण राजस्थान पत्रिका ने पत्रकारिता जगत और पाठकों के बीच में अपनी एक अलग और खास पहचान बनाई है। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने पत्रकारिता के क्षेत्र खासकर डीजीटल पत्रकारिता में युवाओं को करियर विकास की संभावनाओं के संबंध में भी जानकारी दी।
Updated on:
6 Mar 2023, 12:26 PM IST
Published on:
6 Mar 2023, 12:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.