सवाईमाधोपुर। जोन तीन में शनिवार शाम को जोगी महल के पास तालाब में बाघिन एरोहैड यानी टी-84 ने मगरमच्छ को अपना शिकार बनाया। मगरमच्छ तालाब के किनारे आया था, इतने में पहले से घात लगाकर बैठी बाघिन ने उसे दबोच लिया। करीब दस मिनट की जद्दोजेहद के बाद मगरमच्छ ने हथियार डाल दिए। बाघिन एरोहैड मगरमच्छ को जबड़े में दबाकर बाहर ले आई। यह नजारा देखकर पर्यटक अभिभूत हो गए।