गोरधननाथ केशवराय मंदिर समिति शहर के तत्वावधान में शहर स्थित गोरधननाथ केशवराय मंदिर हरसहाय कटले से दोपहर दो बजे शोभायात्रा
सवाईमाधोपुर. जांगिड़ ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में सोमवार को विश्वकर्मा जयन्ती मनाई । गोरधननाथ केशवराय मंदिर समिति शहर के तत्वावधान में शहर स्थित गोरधननाथ केशवराय मंदिर हरसहाय कटले से दोपहर दो बजे शोभायात्रा निकाली । समिति के अध्यक्ष हीरालाल जांगिड़ ने बताया कि इससे पूर्व सुबह दस बजे हवन व कथा, दोपहर 12 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम । इसी क्रम में विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण युवा सेवा समिति की ओर से खेरदा स्थित विश्वकर्मा आश्रम से बजरिया के मुख्य बाजार से शोभायात्रा निकाली । इसके बाद दोपहर एक से 3 बजे तक प्रतिभा सम्मान समारोह ।
मेहंदी सजाई, रंगोली बनाई : इसी क्रम में विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण युवा सेवा समिति की ओर से खैरदा स्थित विश्वकर्मा आश्रम पर विश्वकर्मा जयन्ती की पूर्व संध्या पर मेंहदी, रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें महिलाओं व छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। रंगोली में हर्षिता जांगिड़ ने प्रथम, रिया जांगिड़ द्वितीय व राजकुमारी जांगिड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार मेहंदी में ज्योती जांगिड़ प्रथम, पायल जांगिड़ द्वितीय व कृष्णा जांगिड़ तृतीय स्थान पर रही। इसके बाद महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और रात में भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। भजनों की सरिता देर रात तक बही।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
सवाईमाधोपुर. रीजनल इंग्लिश सैकण्डरी स्कूल के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं हुई। विद्यालय निदेशक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी(माध्यमिक) अशोक शर्मा व कैलाश गुप्ता थे। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों की झांकी सजाई गई।फैंसी डे्रस प्रतियोगिता व अन्य कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
गौरवपथ का लोकार्पण
सवाईमाधोपुर. ससंदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल ने रविवार को सारसोप में करीब 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित गौरवपथ का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया की सारसोप में गौरवपथ बनने से क्षेत्र के लोगो को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसी तरह शाम चार बजे ऐचेंरे में भागवत कथा कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने बताया कि धार्मिक कथाओं के आयोजन से धर्म के प्रति आस्था बनी रहती है।