3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोरेल बांध में आया पानी, किसान खुश

मोरेल बांध में आया पानी, किसान खुश

less than 1 minute read
Google source verification
Water in Morrel dam,

Water in Morrel dam,

पीपलदा. पंचायत मुख्यालय व आस-पास हुई अच्छी बारिश से करीब सात किमी दूर स्थित मोरेल बांध में शुक्रवार तक करीब साढ़े 23 फीट पानी की आवक हो चुकी है। बांध की भराव क्षमता करीब 32 फीट बताई गई है। लोगों के अनुसार चाकसू, दतवास, मित्रपुरा आदि क्षेत्र में हुई बारिश का पानी इसी बांध में संग्रहित होता है। यह बांध दौसा व सवाई माधोपुर जिलों से जुड़ा हुआ है। मोरेल बांध से दोनों जिलों में अलग अलग नहरों से सिंचाई की जाती है। बांध में बारिश का पानी आने से क्षेत्र का किसान खुश नजर आ रहा है।


रिमझिम बारिश होने से मिली राहत
कस्बे में शुक्रवार अपराह्न रिमझिम बारिश हुई। इससे गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। इससे पहले गुरुवार रात को भी हलकी बारिश हुई थी।


2 साल से शोपीस बनी पानी की टंकी
खिरनी. स्वच्छ पेयजल योजना के तहत गांव-गांव तक पेयजल की सुविधा पहुंचाने के सरकार के दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही हाल खिरनी कस्बे के निकट हरसोता गांव के वार्ड संख्या 8 में प्रजापत मोहल्ले का है। यहां पिछले 2 साल से पीने के लिए बनी पानी की टंकी शोपीस बनकर रह गई है। ग्रामीण विष्णु सेन, ब्रजमोहन प्रजापत, हनुमान मीना, राधेश्याम कोठ्यारी, अनिल मीणा व राजेश जाँगिड़ आदि ने बताया कि शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने लाखों रुपए खर्च कर पानी टंकी तो बनाई गई, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के चलते यह अनुपयोगी साबित हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार जलदाय विभाग की ओर से कुएं में पानी की मोटर लगाई गई थी, जिससे टंकी को भरकर मोहल्ले में रहने वाले लोगों को रोजाना सुचारू पानी मिलता रहता था, लेकिन पिछले 2 साल पहले कुएं में लगी पानी की मोटर चोरी होने के बाद आज तक विभाग ने आकर ध्यान नहीं दिया।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग