4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाज सेवा व महिला सशक्तिकरण में आगे आए महिलाएं

समाज सेवा व महिला सशक्तिकरण में आगे आए महिलाएं

2 min read
Google source verification
भाड़ौती में अग्रवाल समाज की बैठक मौजूद जिलाध्यक्ष व नवनिर्वाचित महिला पदाधिकारी।

भाड़ौती में अग्रवाल समाज की बैठक मौजूद जिलाध्यक्ष व नवनिर्वाचित महिला पदाधिकारी।

अनिता गर्ग बनी भाड़ौती अग्रवाल महिला मण्डल अध्यक्ष
सवाईमाधोपुर. भाड़ौती में मंगलवार को अग्रवाल समाज की बैठक हुई। इसमें अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की महिला जिलाध्यक्ष सीमा बंसल ने शिरकत की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सीमा बंसल ने कहा कि समाज की महिलाओं को समाज सेवा व महिला सशक्तिकरण में आगे आना होगा। बंसल के नेतृत्व में अनिता गर्ग को भाड़ौती अग्रवाल महिला ईकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इसी तरह राधा गर्ग को उपाध्यक्ष, बीना गर्ग को मंत्री, रामकन्या गर्ग को कोषाध्यक्ष एवं नीतू गर्ग को जिला महिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया। इससे पहले स्थानीय इकाई की अग्रवाल महिलाओं ने जिलाध्यक्ष सीमा बंसल व अन्य पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भाड़ौती इकाई अध्यक्ष बादल गर्ग, जिला कार्यकारिणी की पदाधिकारी जिला महामंत्री सुनीता अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीना गुप्ता, ममता बंसल, सोनिका गर्ग, रेणु मित्तल आदि मौजूद थे।

सुरक्षा को लेकर करें पुलिस का सहयोग
खण्डार. कस्बे के थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक मामन सिंह ने थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। थानाधिकारी रोहित चावला ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने रिकॉर्ड का अवलोकन किया। इसमें मालखाना, जवानों की बैरिक, इन्दाज एफआईआर, प्राप्त होने वाली शिकायतें, मैस व थाने की साफ सफाई का अवलोकन किया। थाना परिसर में कम जगह को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्राचार करने के निर्देश दिए।

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक
मलारना डूंगर. गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर उपजिला कलक्टर मुकेश कुमार कायथवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को अटल सेवा केन्द्र पर बैठक आयोजित की गई। मुख्य समारोह राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय मलारना डूंगर परिसर में मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि एवं उपजिला कलक्टर सुबह साढ़े ९ बजे झण्डारोहण करेंगे। इससे पूर्व सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में साढ़े आठ बजे झण्डारोहण होगा। अध्यक्षता सरपंच करेंगे।

मीणा सहसंयोजक
सवाईमाधोपुर. चौथ का बरवाड़ा के आईटी सेल ब्लॉक का संयोजक दयाराम मीणा को मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन ब्लॉक संयोजक नादान सिंंह मीणा ने किया। इस दौरान संजय बैरवा, गौरीशंकर महावर, बत्तीलाल मीणा आदि मौजूद थे।

बैठक आज
सवाईमाधोपुर. विशेष योग्यजन विकास समिति की जिला स्तरीय बैठक बुधवार को सुबह ग्यारह बजे महावीर पार्क में होगी। तहसील अध्यक्ष महावीर जाट ने बताया कि इसमें समिति की कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत किए जाएंगे।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग