14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवाओं को प्रेरित करता रहेगा सोमनाथ का उल्लेखनीय योगदान

उन्होंने वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं से समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ अपना काम जारी रखने का आग्रह किया।

less than 1 minute read
Google source verification

-मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान करने के बाद बोले राज्यपाल गहलोत

बेंगलूरु. राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मंगलवार को राजभवन में आयोजित समारोह में इसरो ISRO के अध्यक्ष एस. सोमनाथ S. Somnath को विश्वेश्वरैया प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (वीटीयू) बेलगावी और कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, धारवाड़ द्वारा प्रदान की गई मानद डॉक्टरेट की उपाधि दी।

राज्यपाल Thawar Chand Gehlot ने भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण कार्यक्रमों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में सोमनाथ के असाधारण नेतृत्व और दूरदर्शिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान में सोमनाथ का योगदान न केवल उल्लेखनीय है बल्कि भारत के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी में कर्नाटक की प्रमुखता और वैश्विक स्टार्टअप हब के रूप में इसकी स्थिति पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने राज्य के विश्व स्तरीय अनुसंधान केंद्रों और शैक्षणिक संस्थानों की सराहना की। इनमें वीटीयू और कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, धारवाड़ भी शामिल हैं।

उन्होंने वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं से समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ अपना काम जारी रखने का आग्रह किया।

उच्च शिक्षा मंत्री एम.सी. सुधाकर, उच्च शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव श्रीकर एम.एस., वीटीयू के कुलपति प्रोफेसर एस. विद्याशंकर और धारवाड़ कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी.एल. पाटिल ने भी समारोह में हिस्सा लिया।