22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

51 लाख जीतने का सुनहरा मौका, इस तारीख से पहले करें आवेदन

भारत सरकार की ओर से आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा किए उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देने के लिए उक्त पुरस्कार की स्थापना की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 14 Sep 2021, 1:21 PM IST

News

51 लाख जीतने का सुनहरा मौका, इस तारीख से पहले करें आवेदन

सीहोर. केन्द्र सरकार की ओर से आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए दिये जाने वाले 'सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2022' के लिये आवेदन की तारीख 30 सितंबर तक के लिये बढ़ा दी गई है। इच्छुक भारतीय संस्थान एवं भारतीय नागरिक आवेदक www.dmawards.ndma.gov.in ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। बता दें कि, हर बार की तरह इस बार भी सुभाषचंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरुस्कार की घोषणा 23 जनवरी 2022 नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाएगी। बता दें कि, आवेदन की नई तारीख की पुष्टि सीहोर कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है।


आपको बता दें कि, भारत सरकार की ओर से आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा किए उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देने के लिए उक्त पुरस्कार की स्थापना की है। पुरस्कारों की घोषणा हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाती है। पुरस्कार विजेता संस्था को प्रमाण-पत्र एवं 51 लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा व्यक्ति के विजेता के होने के साथ 5 लाख रुपये का अतिरिक्त नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

पढ़ें ये खास खबर- मध्य प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव फैलाने की साजिश! इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के बाद अलर्ट पर पुलिस


कलेक्टर ने दी जानकारी

इस संबंध में मध्य प्रदेश के सीहोर कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर ने अपने आधिकारिक ट्विटर के माध्यम से जानकारी देते हुए लिखा कि, 'सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार की तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी है। भारत सरकार ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा किए उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देने के लिए उक्त पुरस्कार की स्थापना की है। प्रमाण-पत्र एवं 51 लाख रुपये का नगद पुरस्कार प्राप्त होगा।

जानकारी गलत पाये जाने पर 3 साल के लिये लगेगा प्रतिबंध

हालांकि, इच्छुक उम्मीदवार द्वारा आवेदन के दौरान दी गई जानकारी गलत पाये जाने पर उसे तीन साल के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकेंगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दी गई है।

पढ़ें ये खास खबर- शिवराज कैबिनेट के अहम फैसले : गुड गवर्नेंस की दिशा में सरकार का बड़ा कदम, 4 स्टेट हाईवे पर लगेगा टोल


इन क्षेत्रों में काम करने वाले कर सकते हैं आवेदन

बता दे कि नामांकित व्यक्ति या संस्था आपदा प्रबंधन के किसी भी क्षेत्र में काम करता हो, जैसे कि (आपदा की) रोकथाम, न्यूनीकरण, तैयारी, बचाव, प्रतिक्रिया, राहत, पुनर्वास, अनुसंधान, नवाचार या पूर्व चेतावनी, वो इसमें आवेदन कर सकता है। चयनित व्यक्ति को 51 लाख रुपये पुरुस्कार स्वरूप राशि प्रदान की जाएगी।

कच्ची सड़क बनी मुसीबत, घायलों को खाट पर ले जाना पड़ता है अस्पताल - देखें Video

बड़ी खबरें

View All

सीहोर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग