22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मध्य प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव फैलाने की साजिश! इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के बाद अलर्ट पर पुलिस

मध्य प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव फैलाने की साजिश पर इंटेलिजेंस ने जारी किया अलर्ट, खासतौर पर 12 जिलों में प्रदेश पुलिस को किया गया सतर्क।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 14 Sep 2021, 12:37 PM IST

News

मध्य प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव फैलाने की साजिश! इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के बाद अलर्ट पर पुलिस

भोपाल. मध्य प्रदेश की इंटेलिजेंस ने सूबे की पुलिस को अलग अलग जिलों में सांप्रदायिक फिजा बिगड़ने का अलर्ट जारी किया है। पुलिस के निर्देश दिये गए हैं कि, वो प्रदेश में इस तरह की साजिश पर नजर रखने और इसे नाकाम करने की व्यवस्था करें। साथ ही, इन संबंधित जिलों अतिरिक्त सतर्कता बरतने की नसीहत भी की गई है।

सूत्रों की मानें, तो इंटेलिजेंस की ओर से पुलिस को प्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, बुरहानपुर, खंडवा समेत 12 से अधिक शहरों में सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने के इनपुट मिले हैं। इस इनपुट के बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों की पुलिस को कानून और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ ऐसी घटनाओं की जानकारी इकट्ठी करने को कहा गया है। साथ ही इस तरह की गतिविधि या साजिशों या प्लानिंग में लिप्त संदिग्ध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किये गए हैं।

पढ़ें ये खास खबर- शिवराज कैबिनेट के अहम फैसले : गुड गवर्नेंस की दिशा में सरकार का बड़ा कदम, 4 स्टेट हाईवे पर लगेगा टोल


इस तरह रखी जा रही नजर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य प्रदेश की सुरक्षा एजेंसियां मिले इनपुट के आधार पर खासतौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खासतौर पर व्हाट्सएप, टेलीग्राम आदि के ग्रुप्स पर नजर रख रही है। क्योंकि, इंटेलिजेंस को सबूत मिले हैं कि, कुछ कट्टरपंथी ग्रुप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सांप्रदायिक माहौल बनाने में जुटे हैं। ऐसे में जिला पुलिस के साथ साइबर पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार नज़र बनाए हुए है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे ग्रुप जो सामूहिक रूप से किसी भी सांप्रदायिक सौहार्द्र खराब करने की साजिश कर रहा है, उन पर विशेष तौर पर नजर रखी जा रही है।

पढ़ें ये खास खबर- रोजगार को लेकर CM शिवराज का बड़ा बयान, बताया सरकार का प्लान


चूड़ी वाले की पिटाई घटना से कनेक्शन

पिचले दिनों इंदौर में एक चूड़ी वाले से मारपीट के बाद गिरफ्त में आए चार आरोपियों के तार प्रदेश के कई जिलों के असामाजिक तत्वों से जुड़े होने की बात सामने आई थी। इस घटना के पाकिस्तानी और तालिबानी संदिग्ध लोगों से सोशल मीडिया पर कनेक्शन मिलने के बाद सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के बीच हड़कंप मच गया था। इस मामले में प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर की एजेंजियां जांच में जुटी हैं। ऐसी घटना के बाद प्रदेश के कई जिलों में सांप्रदायिक माहौल खराब करने के लगातार इनपुट मिलने पर पुलिस को अलर्ट किया गया है।

कच्ची सड़क बनी मुसीबत, घायलों को खाट पर ले जाना पड़ता है अस्पताल - देखें Video