3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में विधायक को 150 करोड़ का नोटिस, सिकंदर हफीज ने कहा- अदालत में 20 दावेदारों ने दर्ज कराए दावे

MLA Arif Masood- रुबात विवाद: विधायक मसूद को 150 करोड़ का मानहानि का नोटिस, सिकंदर हफीज बोले- साजिश करने वाले बेनकाब होंगे

2 min read
Google source verification
Defamation Notice Worth ₹150 Crore Issued to MLA Arif Masood

Defamation Notice Worth ₹150 Crore Issued to MLA Arif Masood

MLA Arif Masood - भोपाल में रुबात विवाद पर सियासत में उबाल आ गया है। विधायक आरिफ मसूद इसकी चपेट में आ गए हैं। उन्हें 150 करोड़ का मानहानि का नोटिस दिया जा रहा है। मक्का और मदीना स्थित भोपाल की रुबात के विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। नूर-उस-सबा के मालिक सिकंदर हफीज ने रुबात के कानूनी विवाद को धोखाधड़ी के आरोपों से जोडऩे को राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह सीधे तौर पर लोगों का गुमराह करने और छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कानूनी नोटिस भेजने की बात कही है। सिकंदर के अनुसार एक कानूनी सलाहकार ने मदीना जाकर गड़बड़ी कीं और नाजिर को गुमराह करने की कोशिश की, जिसके बाद मामला अदालत पहुंच गया। अदालत में लगभग 20 दावेदारों ने अपने दावे दर्ज कराए हैं।

सिकंदर हफीज ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी भोपाल रुबात के नाजिर के माध्यम से हज कमेटी के प्रतिनिधि को रुबात की परमिशन समय सीमा में सौंप दी गई थी। परन्तु यह पोर्टल पर अपलोड न होने से निर्धारित समय सीमा निकल गई।

मामला कोर्ट की चौखट पर, करीब 20 दावेदारों ने दावे दर्ज कराए

मदीना के मामले को सिकंदर हफीज ने मूल रूप से झूठी सूचना और गड़बडिय़ों पर आधारित करार दिया है। उनके अनुसार एक कानूनी सलाहकार ने मदीना जाकर गड़बड़ी कीं और नाजिर को गुमराह करने की कोशिश की। इसके बाद यह मामला कोर्ट की चौखट पर पहुंच गया। कोर्ट में करीब 20 दावेदारों ने अपने अपने दावे दर्ज कराए।

विधायक मसूद को सात दिन में माफी मांगने की शर्त के साथ 150 करोड़ रुपए का मानहानि का नोटिस

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के आरोपों पर सिकंदर हफीज ने खासी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इस मामले में विधायक मसूद को सात दिन में माफी मांगने की शर्त के साथ 150 करोड़ रुपए का मानहानि का नोटिस भेजने की बात कही है।

दावा किया गया है कि रुबातों के मुद्दे पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई थी। इसमें काजी, मुफ़्ती और विधायक मौजूद रहे, अधिवक्ता के जरिए मदीना के मामले की जानकारी ली गई थी। इस बैठक की वीडियो रेकॉर्डिंग भी मौजूद है।

औकाफ- ए-शाही और सबा सुल्तान को नुकसान पहुंचाकर हटाने के मकसद से एक लंबी साजिश चल रही

सिकंदर हफीज ने बताया कि कि औकाफ- ए-शाही और सबा सुल्तान को नुकसान पहुंचाकर हटाने के मकसद से एक लंबी साजिश चल रही है। इससे कड़ाई से निपटा जाएगा।