scriptजलवायु परिवर्तन सम्मेलन में भारत की भूमिका सबसे अहमः फ्रांस | India has a major role in climate change Conference, says France | Patrika News
विदेश

जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में भारत की भूमिका सबसे अहमः फ्रांस

फ्रांस के विदेश मंत्री लॉरेंट फेबियस ने आज कहा कि
जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर इस महीने के अंत में पेरिस में शुरू हो रहे
सम्मेलन में भारत की सबसे अहम भूमिका है और उसके सहयोग तथा सहमति के बिना
समझौता संभव नहीं है।

सीहोरNov 20, 2015 / 07:25 pm

Ambuj Shukla

फ्रांस के विदेश मंत्री लॉरेंट फेबियस ने आज कहा कि जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर इस महीने के अंत में पेरिस में शुरू हो रहे सम्मेलन में भारत की सबसे अहम भूमिका है और उसके सहयोग तथा सहमति के बिना समझौता संभव नहीं है।

फेबियस ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पेरिस सम्मेलन की सफलता काफी हद तक भारत पर निर्भर करती है।

उन्होंने कहा, ”इस सम्मेलन में भारत की अहम भूमिका है। भारत और फ्रांस करीबी दोस्त हैं लेकिन यह अहम है कि दोनों एक-दूसरे के रुख को समझे ताकि समाधान निकाला जा सके।

भारत की सहमति के बिना समझौते के लिये आम सहमति नहीं बन सकती। हम उम्मीद करते हैं कि भारत सकारात्मक भूमिका निभायेगा और दूसरे देशों को भी इसके लिये तैयार करेगा।

फ्रांसीसी विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस बैठक में मुख्य रूप से पेरिस सम्मेलन पर चर्चा हुई।

मोदी ने जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहरायी। वह भारत को सतत विकास के रास्ते पर ले जाना चाहते हैं और दुनिया को भी उसी रास्ते पर ले जाने के लिए मदद कर रहे हैं।

Home / world / जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में भारत की भूमिका सबसे अहमः फ्रांस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो