सेंधवा

Sendhwa Assembly Election Result: सेंधवा विधान सभा सीट पर कांग्रेस के मोंटू सोलंकी जीते, बीजेपी के अंतर सिंह आर्य हारे

Sendhwa Assembly Election Result: मप्र में विधान सभा चुनाव का परिणाम बीजेपी के पक्ष में रहा। बीजेपी ने यहां रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत का सेहरा पहना। प्रदेश के बड़वानी जिले की सेंधवा विधान सभा सीट पर बीजेपी के अंतर सिंह आर्य को हार का सामना करना पड़ा। वहीं कांगे्रस प्रत्याशी मोंटू सोलंकी ने जीत का सेहरा पहना। मोंटू सोलंकी ने अंतर सिंह आर्य को 1677 मतों के अंतर से हराया।

2 min read
Nov 01, 2023

Sendhwa Assembly Election Result: मप्र में विधान सभा चुनाव का परिणाम बीजेपी के पक्ष में रहा। बीजेपी ने यहां रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत का सेहरा पहना। प्रदेश के बड़वानी जिले की सेंधवा विधान सभा सीट पर बीजेपी के अंतर सिंह आर्य को हार का सामना करना पड़ा। वहीं कांगे्रस प्रत्याशी मोंटू सोलंकी ने जीत का सेहरा पहना। मोंटू सोलंकी ने अंतर सिंह आर्य को 1677 मतों के अंतर से हराया। प्रदेश की सेंधवा विधान सभा सीट पर 72.64 फीसदी मतदान हुआ। बड़वानी जिले की सेंधवा विधान सभा सीट पर हर किसी की नजर है। सेंधवा विधान सभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। इस सीट पर जनसंघ का कब्जा रहा। उसके बाद कांग्रेस और बीजेपी का मुकाबला हुआ। वर्तमान में इस सीट पर कांग्रेस का ही कब्जा है। इस बार 2023 के चुनावों में बीजेपी के अंतर सिंह आर्य और कांग्रेस के मोंटू सोलंकी आमने-सामने हैं।

सेंधवा सीट का जातीय समीकरण

सेंधवा विधान सभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व है। इस सीट पर करीब 77 फीसदी एसटी वोटर्स हैं। अनुसूचित जनजाति समुदाय की दो उपजातियां बारेला और भिलाला भी यहां अच्छी खासी संख्या में हैं। बारेला समाज के करीब यहां पर 73 फीसदी मतदाता हैं, जो हार और जीत तय करते हैं।

- कुल मतदाता- 2,62,572

- पुरुष मतदाता - 1,32,652

- महिला मतदाता- 1,29,906

राजनीतिक इतिहास

इस सीट पर बीजेपी के आर्य परिवार का खासा दबदबा रहा है। 1993 और 1998 की बात की जाए तो कांग्रेस के ग्यारसीलाल रावत ने बीजेपी के अंतर सिंह आर्य को हराया था। लेकिन फिर बीजेपी के अंतर सिंह आर्य ने लगातार जीत की हैट्रिक बनाकर कांग्रेस को बुरी तरह हराया था। उन्होंने 2003, 2008 और 2013 के चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित की थी। 2018 चुनाव परिणाम 2018 के चुनाव में बीजेपी के अंतर सिंह आर्य और कांग्रेस के ग्यारसी लाल रावत के बीच मुकाबला था। कांग्रेस के ग्यारसीलाल रावत को 94,722 वोट मिले तो, बीजेपी के अंतर सिंह आर्य के खाते में 78,844 वोट आए। इस तरह ग्यारसीलाल रावत 15,878 मतों के अंतर से यह चुनाव जीत गए।

Updated on:
04 Dec 2023 03:14 pm
Published on:
01 Nov 2023 02:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर