scriptअद्भुत कार्य कर रहे कृषि विज्ञान केंद्र : तोमर | Agricultural Science Center doing amazing work: Tomar | Patrika News
सिवनी

अद्भुत कार्य कर रहे कृषि विज्ञान केंद्र : तोमर

केंद्रीय कृषि मंत्री ने केवीके सिवनी के कार्यों को सराहा

सिवनीAug 03, 2019 / 11:59 am

santosh dubey

Agriculture Minister, Agriculture Scientist, Krishi Vigyan Kendra, Seoni, Appreciation, Farmer, Crop

अद्भुत कार्य कर रहे कृषि विज्ञान केंद्र : तोमर

 

सिवनी. मप्र एवं छत्तीसगढ राज्य के समस्त कृषि विज्ञान केंद्रों की 26वीं जोनल कार्यशाला गत दिवस खजुराहो जिला छतरपुर में आयोजित की गई। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के किए गए। कृषि हितैषी कार्यों का पावर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. शेखर सिंह बघेल द्वारा एवं न्यूट्री स्मार्ट विलेज के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी डांॅ. राजेन्द्र सिंह ठाकुर वैज्ञानिक (खाद्य विज्ञान) द्वारा दी गई।
साथ ही कृषकों के लिए कृषक की आय दोगुनी कैसे हो एवं क्षेत्र विशेष उन्नत कृषि तकनीक की प्रदर्शनी का उद्घाटन भारत सरकार के केंद्रीय कृषि किसान कल्याण, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने किया। कृषि विज्ञान के द्वारा प्रदर्शित कृषि तकनीकी एवं कृषि उत्पाद का अवलोकन किया।
केंन्द्रीय कृषि मंत्री तोमर को डांॅ. शेखर सिंह बघेल ने कृषि विज्ञान केंद्र, सिवनी के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी एवं महा-अनाज के नाम से प्रसिद्ध किनोवा के उत्पाद को देखकर विशेष रूचि दिखाई। कृषि मंत्री ने कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा क्षेत्र के अनुसार फसलोत्पादन में नई तकनीक के प्रचार-प्रसार, कृषकों की आय दोगुनी किए जाने के लिए सेटेलाइट बिलेज के कार्यों एवं आदिवासी कृषकों के हित व समृद्धि के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
इस दौरान खजुराहो सांसद बीडी शर्मा, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महा निदेषक विस्तार डांॅ. एके सिंह, पूर्व मंत्री (म.प्र.) अर्चना चिटनीस, दीनदयाल रिसर्च केंद्र, चित्रकूट के अभय महाजन, अटारी निदेशक (जोन-9) डांॅ. अनुपम मिश्रा, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डांॅ. पीके बिसेन, राजमाता सिंधिया कृषि विज्ञान केंद्र, ग्वालियर कुलपति डॉ. एसके राव, संचालक विस्तार सेवाएं जनेकृविवि डॉ. ओम गुप्ता आदि की उपस्थिति रही।
केंद्र के विभिन्न कृषि तकनीक भविष्य की परिस्थितियों के अनुसार कृषि में बदलाव के लिए रणनीति, सेटेलाइट विलेज आन डबलिंग फार्मर इनकम, न्यूट्री स्मार्ट विलेज की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी प्रदान की गई।
केंद्रीय कृषि मंत्री ने कृषि विज्ञान केंद्र कार्यशाला के उद्घाटन में कहा भारत की अर्थव्यवस्था में खेती मुख्य आधार है। खेती को प्रधानता देने एवं इस क्षेत्र में समर्पण से कार्य करने में दो लोगों का सर्वाधिक योगदान है वैज्ञानिक का अनुसंधान एवं कृषकों का परिश्रम-परिणाम स्वरूप आज भारत खाद्य उत्पादन में आत्मनिर्भर हो गया।
तीन दिवसीय (27 से 29 जुलाई 2019) 26वीं कृषि विज्ञान केंद्रों की कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्रों के विभिन्न आयामों पर कार्यों को सार्थक रूप से बढ़ाने, कृषकों को कृषि विज्ञान से जोडऩे एवं क्षेत्र विशेष के अनुसार उन्नत तकनीकी प्रदर्शन व लक्ष्य निर्धारण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, जीरो बजट खेती, जैविक खेती आदि पर नई उर्जा व उमंग से कार्य करने की परिचर्चा हुई व आगामी खेती से कृषकों को अधिकतम लाभ कैसे प्राप्त हो विषय पर मंथन किया गया ताकि कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से आगामी समय पर क्रियान्वयन किया जाएगा।

 

Home / Seoni / अद्भुत कार्य कर रहे कृषि विज्ञान केंद्र : तोमर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो