
सिवनी. ४० साल की उम्र पार कर चुके खिलाड़ी एक बार फिर स्टेडियम में अपने खेल से दर्शकों को रोमांचित करने उतर रहे हैं। सिवनी के स्टेडियम मैदान पर 3 अक्टूबर से 40 प्लस वेटरन कप फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में स्टेडियम मैदान पर बैठक आयोजित हुई। इसमें समिति का गठन कर प्रतियोगिता की शर्तें तैयार की गई हैं।
प्रतियागिता में 40 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्तर पर किया जा रहा है। जिले से बाहर का कोई भी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में नहीं खेल सकेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों में अधिकतम 20 खिलाड़ी रहेंगे। मैच के दौरान 5 खिलाडिय़ों का परिवर्तन किया जा सकेगा। शेष नियम अखिल भारतीय फुटबाल संघ के प्रचलित रहेंगें। प्रतियोगिता के समस्त मैच स्टेडियम मैदान पर प्रात: 6:30 बजे से खेले जाएंगे। भाग लेने वाली टीमों की संख्या के आधार पर प्रतियोगिता लीग पद्धति पर सम्पन्न कराई जाएगी।
खिलाड़ी, दर्शकों पर हो सकता है जुर्माना -
आयोजन समिति के सचिव ने बताया कि स्टेडियम मैदान पर सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, पानी के पाउच तथा निषेधात्मक सामग्री लेकर आना वर्जित रहेगा। उल्लघंन करने पर 200 रुपए से खिलाडी को दंडित किया जा सकता है। साथ ही संबंधित क्लब को पृथक से जुर्माना भी देना होगा। स्टेडियम मैदान पर स्वच्छता बनाए रखने का उत्तरदायित्व प्रत्येक खिलाड़ी एवं प्रशंसक का रहेगा। प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन का पालन करना होगा। उल्लंघन की दशा में खिलाड़ी या टीम को प्रतियोगिता से निष्कासित किया जा सकेगा।
खेल समिति का हुआ गठन -
प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए बनाई गई आयोजन समिति के वरिष्ठ संरक्षक मण्डल में जिले के चारों विधायक, संरक्षक मण्डल में जनप्रतिनिधि व विभिन्न क्षेत्र में सक्रिय नागरिक शामिल हैं। समिति के अध्यक्ष अजय मिश्रा, उपाध्यक्ष संजय बघेल जैतपुर वाले, पापे चौरसिया, मुकेश चंदेल, आशीष सक्सेना, प्रतीश श्रीवास्तव, पिंकी उपाध्याय, देवेन्द्र ठाकुर, कोषाध्यक्ष सौरभ शुक्ला, सहकोषाध्यक्ष आशीष बघेल, डॉ. अरविन्द सराठे, बसंत सहारे, दिनेश सनोडिया, सचिव विपिन शर्मा, सहसचिव प्रकाश श्रीवास्तव, जितेन्द्र बघेल, अजय जैन, कमल मानाठाकुर मिर्जा जाहिद बेग के अलावा कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति के साथ ही मैदान एवं तकनीकी समिति, प्रचार-प्रसार समिति, स्वागत एवं सत्कार समिति का गठन कर प्रतियोगिता की आवश्यक तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई हैं।
Published on:
23 Sept 2017 11:47 am

बड़ी खबरें
View Allसिवनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
