17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छपारा में खुलेगा सिविल कोर्ट, निरीक्षण में पहुंचे न्यायाधीश

- अधिवक्ता संघ की मांग जल्द होगी पूरी, किया स्थल निरीक्षण

2 min read
Google source verification
निरीक्षण कर जानकारी लेते जिला न्यायाधीश।

निरीक्षण कर जानकारी लेते जिला न्यायाधीश।

सिवनी. नगर छपारा में सिविल कोर्ट खोला जाएगा। जिसको लेकर शनिवार को न्यायाधीश छपारा पहुंचे। जहां उन्होंने छपारा के अधिवक्ताओं से मुलाकात कर सिविल कोर्ट के लिए निर्धारित स्थान का निरीक्षण किया। फिलहाल लिंक कोर्ट खुल सके, इसको लेकर निरीक्षण में आए जिला न्यायाधीश सतीश चंद्र राय, ठाकुर प्रसाद मालवीय जिला न्यायाधीश ने दो भवनों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही जिस स्थान पर न्यायालय का निर्माण होना संभावित है, उस भूमि का जायजा लेते हुए क्षेत्र सम्बंधी जानकारी प्राप्त की गई।


छपारा नगर की सिंचाई कॉलोनी तहसील कार्यालय के नजदीक की भूमि में न्यायालय बनाए जाने को लेकर निरीक्षण किया गया। छपारा अधिवक्ता संघ की लंबे समय से हो रही यह मांग पूरी होने जा रही है। छपारा अधिवक्ता संघ के अधिवक्क्ता आनंद तिवारी ने बताया कि छपारा विकासखंड पूर्व से पश्चिम में 65 किलोमीटर एवं उत्तर से दक्षिण में 40 किलोमीटर के क्षेत्रफल में स्थित है। जहां 51 ग्राम पंचायत एक नगर परिषद सहित 164 गांव हैं। यहां के लोगों को सिविल कोर्ट के लिए लखनादौन जाना पड़ता है। जिसके चलते लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन परेशानियों को ध्यान में रखते हुए लगातार छपारा का अधिवक्ता संघ छपरा में सिविल कोर्ट बनाने की मांग करता रहा है।


सिंचाई कॉलोनी में लिंक कोर्ट खोले जाने को लेकर संभावित स्थान का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही जनपद पंचायत प्रांगण की पुरानी तहसील के भवन का भी निरीक्षण किया गया है। बताया जाता है कि फिलहाल लिंक कोर्ट के लिए छपारा जनपद पंचायत के एक भवन को तय किया गया है। जिसका सुधार कार्य किया जाकर सिविल लिंक कोर्ट खोला जाएगा। जिसको लेकर अधिवक्ताओं के साथ न्यायाधीशों ने निरीक्षण किया। इस दौरान छपरा तहसीलदार नितिन चौधरी, थाना प्रभारी सौरभ पटेल, नगर परिषद के सीएमओ श्याम गोपाल भारती व अन्य मौजूद रहे।
सिविल कोर्ट खुलने से 60 किलोमीटर के अतिरिक्त आने-जाने से राहत मिलेगी। फिलहाल छपारा मुख्यालय और आसपास के ग्रामीणों को सिविल न्यायालय में जाने-आने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 44 होकर लखनादौन 60 किलोमीटर छपारा मुख्यालय से सफर तय करना पड़ता है। छपारा सिविल कोर्ट खुल जाने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।