scriptनपा के छह वार्डों में अनुबंधित निर्माण कार्य नहीं हुआ प्रारंभ, कलेक्टर नाराज | Contract construction work not started in six wards of N.P. | Patrika News
सिवनी

नपा के छह वार्डों में अनुबंधित निर्माण कार्य नहीं हुआ प्रारंभ, कलेक्टर नाराज

अनुबंध निरस्त करने के दिए निर्देश, नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक में छाया रहा स्वच्छता सर्वेक्षण- 2020

सिवनीSep 19, 2019 / 11:50 am

akhilesh thakur

नपा के छह वार्डों में अनुबंधित निर्माण कार्य नहीं हुआ प्रारंभ, कलेक्टर नाराज

नपा के छह वार्डों में अनुबंधित निर्माण कार्य नहीं हुआ प्रारंभ, कलेक्टर नाराज

सिवनी. नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कार्यालय में की। उन्होंने प्रमुख रूप से स्वच्छता सर्वेक्षण, शहर सरकार आपके द्वार योजना सहित निर्माण कार्यों की समीक्षा किया।
स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 को लेकर कलेक्टर सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित स्वच्छता प्रभारी को निर्देशित किया कि संपूर्ण नगरीय क्षेत्र में अभियान चलाकर साफ-सफाई की जाए। संपूर्ण शहर को गाजर घास से मुक्त किया जाए। नालियों की साफ-सफाई एवं अपशिष्ट निष्पादन की व्यवस्था की जाए। उन्होंने प्रकाश व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि नगरीय क्षेत्र में लगाए गए सभी स्ट्रीट लाइट चालू रहे यह सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक वार्ड एवं नगरीय क्षेत्र की सड़कों का निरीक्षण कर बंद पड़ी लाइटों को चिन्हित कर तत्काल सुधार किया जाए। इसी तरह हॉस्पिटल सहित अन्य स्थान जहां बड़ी स्ट्रीट लाइट लगाने की आवश्यकता है को चिन्हांकित कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने आगामी माह में आयोजित होने वाले ‘शहर सरकार आपके द्वारÓ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि आयोजित होने वाले शिविरों में अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए। सभी स्वयंसेवी संस्थाओं एवं व्यक्तियों को इसमें शामिल करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर सिंह द्वारा सभी निर्माण कार्यों को तय समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ऐसे निर्माण कार्य जिनमें वर्क आर्डर के उपरांत भी अनुबंधित फर्म द्वारा अनुबंधित निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने वाले ध्यानचंद वार्ड बोहरा मस्जिद से नेहरू रोड तक की सीसी रोड निर्माण, महामाया वार्ड मोक्षधाम की आरसीसी नाली, विवेकानंद वार्ड एवं पृथ्वी राज चौहान वार्ड तथा किदवई वार्ड में सीसी रोड निर्माण एवं अकबर वार्ड में आरसीसी नाली के निर्माण कार्य के अनुबंध निरस्त करने के निर्देश दिए।
जिले में रिकॉर्ड 1236.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज
सिवनी. भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में एक जून 2019 से 17 सितंबर तक 1236.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त विकासखण्डवार वर्षा की जानकारी के अनुसार मंगलवार तक विकासखण्ड सिवनी में 1425.2 मिमी, कुरई में 775.0 मिमी, बरघाट में 1312.2 मिमी, केवलारी में 1402.8 मिमी, छपारा में 1488.7 मिमी, लखनादौन में 1315.0 मिमी, धनौरा में 1022.7 मिमी तथा घंसौर में 1153.0 मिमी है। इस प्रकार कुल 9894.6 मिमी रिकार्ड वर्षा दर्ज की गई है। यह गत वर्ष कि तुलना में 3426.4 मिमी अधिक है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो