सिवनी

भारी बारिश का कहर, नाले में बह गई 12 वीं छात्रा, 3 साल के बच्चे की मौत

भारी बारिश के कहर के कारण प्रदेश में दो बड़ी घटनाएं हो गई है, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई, तो दूसरे मामले में एक छात्रा नाले में बह गई है। जिसे एनडीआरएफ की टीम ढूंढने में जुटी है।

2 min read
Jul 15, 2023
भारी बारिश का कहर, नाले में बह गई 12 वीं छात्रा, 3 साल के बच्चे की मौत

सिवनी. प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का कहर लोगों की जान लेने लगा है, ऐसे में ताजा खबर मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से आ रही है, जहां एक छात्रा स्कूल से घर लौटते समय नाले में बह गई है, जिसकी काफी ढूंढा गया, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चला, छात्रा घर जाने के लिए नाले को पार कर रही थी, तभी उसका पैर फिसलने से वह पानी में गिर गई।

केस 1. घटना एमपी के सिवनी जिला मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर नाले में की है, जहां कक्षा 12 वीं की छात्रा बहते नाले में गिर गई है, बताया जा रहा है कि छात्रा का नाम साक्षी सनोडीया है जो शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी में पढ़ती है, वह शुक्रवार शाम को स्कूल से लौट रही थी, तभी हादसा हुआ है, जैसे ही वह गांव के समीप स्थित नाले को क्रास करके घर जाने की कोशिश करने लगी, पैर फिसलने के कारण वह नाले में बह गई।

घटना शाम 6 बजे की है, संगई गांव के समीप स्थित नाला उफान पर था, तेज बारिश के कारण नाला उफान पर आ गया था, ऐसे नाला पार करते समय पैर फिसलने के कारण साक्षी पानी में बह गया, जिसे ढूंढने के लिए एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।


3 साल के बच्चे की डूबने से मौत
केस 2. भारी बारिश के कारण एक घटना मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में हुई है, राजगढ़ खुजनेर के पास स्थित दुबली गांव में एक 3 साल का बच्चा गड्ढ़े में भरे पानी में डूब गया। परिजनों को जानकारी लगी तो वह तुरंत उसे लेकर राजगढ़ के लिए रवाना हुए। लेकिन जब तक वह अस्पताल पहुंचते तब तक बच्चे ने दम तोड़ दिया था, बच्चे का नाम भानु प्रताप 3 साल बताया गया। चिकित्सकों ने अस्पताल में उसे मृत घोषित किया।

बारिश में होती है ऐसी घटनाएं, आप भी रहें अलर्ट
हर साल बारिश में पानी में डूबने के कारण मौत की घटनाएं प्रदेशभर में सुनाई देती है, क्योंकि इस सीजन में भवन निर्माण के खोदे गए गड्ढों और बिना मुंडेर के कुओं में पानी भर जाने के कारण उसकी गहराई का पता नहीं चलता है, ऐसे में बच्चे गलती से गिर जाते हैं, तो वे संभल भी नहीं पाते हैं और उनकी मौत हो जाती है, इस प्रकार की घटना में अकेले राजगढ़ जिले में ही हर साल 15 से 20 मौतें हो जाती हैं।

अगर आप भी बारिश के मौसम में घर से बाहर निकल रहे हैं, तो अलर्ट रहें, अगर आपको रास्ते में कहीं भी सडक़ पर गड्ढे या जल भराव नजर आए तो उसे क्रास करते समय इस बात का ध्यान रखें कि अगर उसकी गहराई अधिक भी रहे तो आपको किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो, इस मौसम में खेत-खलिहानों या पर्यटन स्थल पर आप जा रहे हैं, तो ध्यान रखें की बहते पानी या अधिक तेज बहाव के पास से नहीं गुजरें, क्योंकि कई बार पैर फिसलने के कारण पानी में गिरने से डूबने के कारण व्यक्ति की मौत हो जाती है।

Published on:
15 Jul 2023 12:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर