Seoni Lakhnadon Vidhan Sabha Seat: लखनादौन सीट पर इस बार भी कांग्रेस ने बाजी मार ली...। पिछले चुनाव में भी दोनों ही प्रत्याशी मैदान में थे...।
सिवनी जिले की चार विधानसभा सीटों में से दो अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। इनमें से एक लखनादौन पर कांग्रेस का कब्जा था। इस क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के अलावा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का भी प्रभाव था। सिवनी जिले की लखनादौन विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने बाजी मार ली। इस सीट से कांग्रेस ने योगेंद्र सिंह बाबा को मैदान में उतारा था। वहीं भाजपा ने विजय उइके पर भरोसा व्यक्त किया था। इस सीट पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने वोट काटकर भाजपा के समीकरण बिगाड़ दिए। कांग्रेस के योगेंद्र सिंह बाबा को एक लाख 14 हजार 519 वोट मिले। जबकि भाजपा के विजय उइके को 95 हजार 898 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संतार वरली को 26 हजार 692 वोट मिले। 17 नवंबर को लखनादौन विधानसभा सीट पर 84.2 फीसदी मतदान हुआ।
विजय उइके
साल 2018 के विधानसभा चुनाव में लखनादौन विधानसभा क्षेत्र से विजय कुमार उइके 12 हजार 276 वोटों से हार गए थे। उन्हें योगेंद्र सिंह बाबा ने हराया था। इस बार भी दोनों ही उम्मीदवार आमने-सामने हैं।
योगेंद्र सिंह बाबा
योगेंद्र सिंह अपने क्षेत्र में बाबा नाम से काफी चर्चित हैं। 46 साल के योगेंद्र सिंह समाज शास्त्र से एमए हैं।
Lakhnadon Election Results 2023: महाकौशल के क्षेत्र में सिवनी जिले की लखनादौन विधानसभा सीट पर कुल मतदाता 2 लाख 68 हजार 163 हैं। कांग्रेस प्रत्याशी योगेंद्र सिंह बाबा को 82,951 वोट मिले थे। जबकि भाजपा उम्मीदवार विजय उइके को 70 हजार 675 वोट मिले थे। हार-जीत का अंतर 12276 था।
इससे थोड़ा और पीछे चलते हैं। 2013 के चुनाव में भी कांग्रेस के प्रत्याशी योगेंद्र सिंह बाबा चुनाव जीते थे। उन्हें 77 हजार 928 वोट मिले थे। जबकि उनके सामने भाजपा उम्मीदवार श्रीमती शशि ठाकुर मरावी को 65 हजार 147 वोट मिले थे। हार-जीत का अंतर 12781 था।
जबकि 2008 के चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी श्रीमती शशि ठाकुर (मरावी) चुनाव जीत गई थी। मरावी को 46209 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार बेनी कुंदन पार्टे को 41211 वोट मिले थ। हार-जीत का अंतर 4998 था।