14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैठक में समाज में सकारात्मक बदलाव लाने पर हुई चर्चा

सिवनी. मप्र जन अभियान परिषद के नवाकुंर संस्था विवेकानंद वेलफेयर फाउंडेशन एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, बिलकटा द्वारा छपारा के सेक्टर क्रमांक-2 में सेक्टर स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेक्टर की पांचों प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारी, सदस्य, विद्यार्थी, मेंटर्स मौजूद रहे। जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला ने बैठक के मुख्य उद्देश्य के बारे […]

less than 1 minute read
Google source verification



सिवनी. मप्र जन अभियान परिषद के नवाकुंर संस्था विवेकानंद वेलफेयर फाउंडेशन एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, बिलकटा द्वारा छपारा के सेक्टर क्रमांक-2 में सेक्टर स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेक्टर की पांचों प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारी, सदस्य, विद्यार्थी, मेंटर्स मौजूद रहे। जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला ने बैठक के मुख्य उद्देश्य के बारे में बताया। समितियों को उनके लक्ष्यों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए पांच स्तंभों पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल अपने घर तक सीमित न रहकर पूरे गांव और क्षेत्र को कचरा मुक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता को संस्कार के रूप में अपनाने की प्रेरणा दी गई। कहा कि पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वदेशी अपनाओ, नशामुक्ति पर भी अपनी बात रखी।बैठक के दौरान इन विषयों के व्यावहारिक पक्ष, उनके उपयोग और दुरुपयोग के परिणामों के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि समितियों की सक्रियता ही ग्रामीण विकास की असली धुरी है। सभी सदस्यों ने इन संकल्पों को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने का भरोसा दिलाया। सत्र के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक चर्चा के माध्यम से भविष्य की कार्ययोजना तैयार की।। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक अनिल चौरे, फाउंडेशन सचिव भूपेंद्र राजपूत, सचिव आशीष राजपूत, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बिलकटा के अध्यक्ष रज्जू चौकसे, सचिव मनोज चौकसे, सरपंच गणेश कुमार धुर्वे सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।