scriptSeoni News : शादी के चंद घंटे बाद दूल्हा-दुल्हन हादसे का शिकार, रात में लिए थे सात फेरे | Seoni News: The bride and groom died a few hours after their wedding, they had taken seven vows at night | Patrika News
सिवनी

Seoni News : शादी के चंद घंटे बाद दूल्हा-दुल्हन हादसे का शिकार, रात में लिए थे सात फेरे

Seoni News Road Accident : रस्मो-रिवाज के बीच धूमधाम से भारत की शादी चंद्रकांता उइके के साथ हुई। दुल्हन के आने की चल रही थी तैयारी तभी पहुंची हादसे की खबर

सिवनीMay 14, 2024 / 03:06 pm

Ashtha Awasthi

road accident
Seoni News Road Accident : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिवनी जिले (Seoni) बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे के बारे में जिसने सुना उसकी आंखें नम हो गई। शादी वाले घर में अचानक मातम छा गया। आदेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम हिनोतिया से दूल्हा भारत धुर्वे रविवार को बारात लेकर घंसौर थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर पहुंचा।
रस्मो-रिवाज के बीच धूमधाम से भारत की शादी चंद्रकांता उइके के साथ हुई। दूल्हा सोमवार की सुबह दुल्हन उइके को कार से लेकर घर के लिए लौट रहा था। कार में दुल्हन के चाचा की लड़की अनुराधा उइके, फूफा धीरूलाल व अन्य रिश्तेदार सवार थे। घर से 100 मीटर दूर ग्राम हिनोतिया के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार दूल्हा का चचेरा भाई मुकेश चला रहा था।

घर में छा गया मातम

उधर घर के पास आकर कार के हादसे की जानकारी जैसे ही घर वालों को हुई, वहां का माहौल बदल गया। दुल्हन के आने की तैयारी में जुटी महिलाओं के हंसी-ठिठोली के बीच अचानक करूण-कंद्रन मच गया। आनन-फानन में घटना स्थल पर ग्रामीण व घर के लोग पहुंच गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लखनौदान पहुंचाया गया, जहां उक्त तीनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
हादसे में ग्राम हिनोतिया निवासी दूल्हा भारत धुर्वे पिता सुखदेव (25), दुल्हन चंद्रकांत उइके पति भारत (25), ग्राम पूरवा निवासी दीनभवन उइके पिता रामदास (25), ग्राम सिमरिया निवासी कमल सिंह परते पिता सरब सिंह (35) व धूमा थाना क्षेत्र के ग्राम भागदौरिया निवासी दिनेश उइके पिता प्रह्लाद (28) घायल है। तीन का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों ने दूल्हा भारत व एक अन्य की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज जबलपुर रैफर कर दिया है। चिकित्सकों के अनुसार दूल्हा की हालत गंभीर बनी हुई है।

तीन गांव में पसरा मातम

पुलिस ने तीनों मृतक ग्राम लालपुर निवासी अनुराधा, ग्राम हिनोतिया निवासी धीरूलाल व आदेगांव निवासी मुकेश के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। तीनों का अंतिम संस्कार उनके गांव किया गया। इस हादसे में के बाद तीनों गांव में सियापा पसरा हुआ है।

घर पर थी पार्टी की तैयारी

ग्राम हिनोतिया में दूल्हा भारत के घर पर दुल्हन के पहुंचने के बाद शाम को पार्टी की तैयारी थी। सैकड़ों लोगों के खाने-पीने का कार्यक्रम रखा गया था। हादसे के बाद शाम को पार्टी नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकांश भोजन तैयार हो चुके थे।

Hindi News/ Seoni / Seoni News : शादी के चंद घंटे बाद दूल्हा-दुल्हन हादसे का शिकार, रात में लिए थे सात फेरे

ट्रेंडिंग वीडियो