
सिवनी. उगली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलगांव के समीप पीपरताल तालाब में रविवार को दो सगे भाई डूब गए। दोनों पिता के साथ ट्रैक्टर धोने तालाब पर गए थे। उसी समय यह हादसा हो गया। गांव के प्रतिष्ठित रिनायत परिवार के दोनों बच्चों की डूबने की खबर सुनते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में तालाब किनारे पहुंच गए। देर शाम तक तालाब किनारे लोगों का हुजूम उमड़ा था।
ग्राम बेलगांव निवासी विजय रिनायत रविवार को प्रांशु (१४) व प्रतीक (१२) के साथ ट्रेक्टर लेकर खेत गए थे। खेत में बखरोनी के बाद शाम को पांच बजे ट्रेक्टर धोने के लिए पीपरताल तालाब पहुंचे। पिता और पुत्र ने मिलकर ट्रेक्टर धोया। इसके बाद दोनों पुत्र ने पिता से तालाब में स्नान करने की जिद किया। इस पिता ने कहा कि शाम हो गई है मत स्नान करों। उनके रोकने के बाद भी दोनों ने कहा कि अभी नहाकर (स्नान) आ जाएंगे। नहाते-नहाते दोनों बच्चे गहरे पानी में जाकर डूब गए। उनके दिखाई नहीं देने पर पिता ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। तालाब में उतरकर ग्रामीण दोनों को देर शाम तक ढूढने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन उनका पता नहीं चल पाया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। देर शाम पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
बॉक्स -
स्कूल की छुट्टी होने पर पिता के साथ गए थे पुत्र
दो बेटो के तालाब में डूबने की खबर उनके घर जैसे ही पहुंची परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन तालाब किनारे पहुंच गए। परिजन रोते-रोते उनके सकुशल तालाब से निकलने की राह देख रहे थे। लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं चल पाया। परिजनों का कहना था कि रविवार को स्कूल की छुट्टी होने पर दोनों भाई पिता के साथ खेत गए थे, जहां से लौटते समय वे तालाब में ट्रेक्टर धोने के बाद स्नान करने उतरे और फिर बाहर नहीं आए। उनकी तलाश जारी है।
Published on:
12 Feb 2023 10:13 pm

बड़ी खबरें
View Allसिवनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
