scriptइन राशि वालों को व्यापार में मिलेगी सफलता, आर्थिक रूप से लाभ होगा | Today's horoscope according to astrology | Patrika News
शाहडोल

इन राशि वालों को व्यापार में मिलेगी सफलता, आर्थिक रूप से लाभ होगा

जानें आज का राशिफल

शाहडोलJun 06, 2019 / 10:42 am

amaresh singh

Today's horoscope according to astrology

इन राशि वालों को व्यापार में मिलेगी सफलता, आर्थिक रूप से लाभ होगा

शहडोल। मेष राशिफल वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। वहीं वृष राशि वालों को कोई नई जाब मिल सकती है। मिथुन राशि वालों को प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। पं आनंद शास्त्री से जानें आज का राशिफल।

ई-टिकट दलाल के कब्जे से चौदह लाख से अधिक की कीमत के टिकट जब्त

मेष राशि

आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करेंगे। आपको किसी सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिल सकता है। मेहनत से काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होंगे । आपको घर में बड़ों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपके अधूरे पड़े सरकारी कामों का आज निपटारा हो सकता है। कुल मिलाकर आपका दिन बेहतर बना रहेगा। आज आप कुछ नया काम करने के बारे में भी सोच विचार कर सकते हैं। गायत्री मंत्र का जप करें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृष राशि
आज आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिये फायदेमंद होगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

मुआवजा नहीं मिला तो परिवार के सदस्य कर लेंगे आत्महत्या, भूखमरी से दो पुत्र कर चुके हैं खुदकुशी


मिथुन
प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज परिवार के सदस्यों का मिलेगा पूर्ण सहयोग, धन प्राप्ति के विशेष योग है। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मी आपके लिए सहायक बनेंगे। व्यवसाय में सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा। कार्य में यश प्राप्त होगा।

कर्क
समस्याएं आज शाम से सुलझने लगेंगी। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा। परिजनों के लिए खर्च करने का प्रसंग उपस्थित हो सकता है। जोखिम से बचकर रहें। नए कार्यों में सफलता प्राप्त होने की संभावना है।

भगीरथ बन धरती का आवरण बचा रहा माथनकर दंपती, घर आने वाले को भेंट करते हैं पौधा


सिंह
पूर्व अर्जित मान-सम्मान एवं लाभ बरकरार रखने के लिए आज आपको समझकर कार्य करना पड़ेगा। अनावश्यक खर्च से बचें, बाधाएं शाम से कार्यों में आ सकती हैं। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना है। परिजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण बिताएंगे। भाग्य 68त्न साथ देगा।

कन्या
दोपहर बाद से मां लक्ष्मी की कृपादृष्टि आप पर रहेगी। दिन मंगलमय बीतेगा। विशेष लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यों की पूर्णता, जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। साथ काम करने वालों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मित्रवर्ग के लिए जो व्यय होगा, वह लाभप्रद रहेगा।

तुला
आज दिनभर कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ से मन प्रसन्न रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विविध क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। अधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिल सकता है।


धनु
दोपहर बाद से दूर की यात्रा न करें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर आज भरोसा न करें वर्ना लेने के देने पड़ सकते हैं। धन संबंधित लाभ होने की संभावना है। गृहस्थ जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन कर पाएंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी।

मकर
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। बाहरी खान-पान का सहारा न लें। साझेदारी से लाभ होगा। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको लाभ मिलेगा। परिवार में वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा। सामाजिक तथा आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा। मित्रों से भी लाभ होने की संभावना है।

कुंभ
उन्नतिदायक दिन रहेगा। दोपहर बाद अचानक कोई शुभ समाचार या रूका हुआ धन प्राप्त होगा। बुद्धि-विवेक से सफलता मिलेगी। पिता तथा सरकार की ओर से लाभ होगा। मनोबल भी आपका दृढ़ रहेगा। कार्यसफलता में कोई बाधा नहीं आएगी। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा।

मीन
शाम से ग्रह-नक्षत्रों में परिवर्तन देखने को मिलेगा। परिस्थितयां आपका साथ देंगी, मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। घर में आनंद और शांति का वातावरण रहेगा। कार्य में यश और कीर्ति मिलेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए विद्याभ्यास हेतु समय अच्छा है। संतान के लिए समय अनुकूल है। पिता से लाभ होगा।

Home / Shahdol / इन राशि वालों को व्यापार में मिलेगी सफलता, आर्थिक रूप से लाभ होगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो