21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस चौकी के पास व्यापारी से आठ लाख की लूट 

बैंक से पैसे निकालकर जा रहे व्यापारी को बाइक सवार बदमाशों ने बनाया शिकार।  
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Sudhanshu Trivedi

•

Oct 25, 2016

robbery

robbery

शाहजहाँपुर. यूपी के पॉलिटिकल ड्रामे के बीच जहां पुलिस सुस्त हो गई है वहीं लुटेरे ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला यूपी के शाहजहांपुर का है। यहां सोमवार को दिनदहाड़े लुटेरों ने एक व्यापारी से आठ लाख रुपए लूट लिए। खास बात यह है कि यह लूट पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई है। फिलहाल पुलिस के हाथ खाली हैं लेकिन जल्दी खुलासा करने की बात की जा रही है।

हथियारों के बल पर दिया वारदात को अंजाम
घटना थाना जलालाबाद क्षेत्र के मंडी गेट के सामने की है। जहां जगत निवास नाम का व्यापारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जलालाबाद शाखा से आठ लाख रुपए निकाल कर जा रहा था तभी दो बाइक पर सवार चार हथियारबंद लुटेरों ने तमंचे की नोंक पर आठ लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सिवाय लकीर पीटने के और कुछ नहीं कर सकी।

एक हफ्ते में लूट की तीसरी घटना
थाना जलालाबाद क्षेत्र में पिछले एक हफ्ते में लूट की यह तीसरी घटना है। हैरानी की बात यह है कि घटना थाना पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई है। हालांकि लूट की घटना के बाद तीन थानों की पुलिस को मौके पर बुला लिया गया लेकिन इसके बावजूद लुटेरे पकड़ में नहीं आए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हुई है।

एएसपी ने कहा, जल्दी होगा लूट का खुलासा
वहीं अपर पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार भारतीय के अनुसार पुलिस की तीन टीम घटना के खुलासे के लिए लगा दी गयी है। क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। जल्द ही लूट का खुलासा कर दिया जाएगा।

देखें वीडियो:—