27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऊर्जा मंत्री की सौगात : यहां लगेगा 500 मेगावाट सोलर प्लांट, इतने बड़े इलाके को होगा लाभ

ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग ने दी जिले को 500 मेगावाट सोलर प्लांट की सौगात।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाजापुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 Feb 2021, 5:13 PM IST

news

ऊर्जा मंत्री की सौगात : यहां लगेगा 500 मेगावाट सोलर प्लांट, इतने बड़े इलाके को होगा लाभ

शाजापुर। मध्य प्रदेश के नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग अल्प प्रवास पर शाजापुर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री डंग ने बताया कि, जल्द ही शाजापुर जिले में 500 मेगावॉट का सोलर प्लांट लगेगा, जिसका फायदा जिलेवासियों को मिलेगा।

पढ़ें ये खास खबर- खुशखबरी : MP में हर साल सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के इन पदों पर होगी सीधी भर्ती, न परीक्षा, न कोई फिजिकल टेस्ट

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

इन दो जिलों के लिये भी बनाई जा रही सोलर प्लांट योजना

शाजापुर, रेस्ट हाउस पर नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप डंग ने प्रेस वार्ता में बताया कि, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आत्मनिर्भर अभियान के तहत शाजापुर जिले में 500 मेगावाट बिजली उत्पादन के लिए सोलर प्लांट लगाया जाएगा। इसे लेकर अधिकारियों से चर्चा की गई है, साथ ही भूमि को चिन्हित भी कर लिया गया है। इस प्लांट के संबंध में क्षेत्र के किसानों से भी बात भी की जा चुकी है। आगामी 2 से 3 महीनों में प्लांट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, शाजापुर जिले की तर्ज पर ही आगर और नीमच जिले में भी 500-500 मेगावाट के सोलर प्लांट तैयार किए जाने की कार्य योजना बनाई गई है।

पढ़ें ये खास खबर- राम मंदिर चंदे के नाम पर ठगी : फर्जी रसीद से वसूलता था चंदा, पकड़ा गया तो बोला- 'गलती हो गई माफ कर दो'


शासकीय कार्यालय की छत पर लगेंगे सोलर प्लेट

जिले के आंगनवाड़ी भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राशन की दुकानों समेत ऐसे शासकीय और अर्द्ध शासकीय कार्यालय जो दिन में संचालित होते हैं और उन्हें रात में बिजली की जरूरत नहीं पड़ती। ऐसे सभी शासकीय और अर्द्ध शासकीय कार्यालय को चिन्हित कर उनकी छत पर सोलर प्लेट लगाकर सौर ऊर्जा पैदा करने की योजना भी सरकार द्वारा बनाई गई है। इसके लिए काम किया जा रहा है। शीघ्र ही इस योजना को धरातल पर उतारा जाएगा।

पढ़ें ये खास खबर- आंगनवाड़ी केंद्र के कुए में गिरी सहायिका और 2 साल की बच्ची, पुलिस ने इस तरह रैस्क्यू कर बचाई जान


राम जी का विरोध करने वाले डूब जाते हैं- डंग

कांतिलाल भूरिया द्वारा दिए गए विवादित बयान पर मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कहा कि, 'राम का नाम लेने से लोग तर जाते हैं और राम जी का विरोध करने वाले डूब जाते हैं। कांग्रेस नेताओं द्वारा राम जी पर बयान दिए जाते हैं, जिसका नतीजा कांग्रेस पार्टी को भुगतना पड़ रहा है।'