27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राम मंदिर चंदे के नाम पर ठगी : फर्जी रसीद से वसूलता था चंदा, पकड़ा गया तो बोला- ‘गलती हो गई माफ कर दो’

विश्व हिंदू परिशद के सदस्यों द्वारा अशोका गार्डन थाने में एक फर्जी ठग के संबंध में शिकायत की गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी करके दबोच लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 Feb 2021, 4:18 PM IST

news

राम मंदिर चंदे के नाम पर ठगी : फर्जी रसीद से वसूलता था चंदा, पकड़ा गया तो बोला- 'गलती हो गई माफ कर दो'

भोपाल/ राम मंदिर निर्माण के लिये देशभर में समाज सेवी संस्थाएं चंदा एकत्रित करने का काम कर रही हैं। इन्हीं की आड़ में कई फर्जी ठग भी राम मंदिर निर्माण के नाम पर लोगों से चंदा वसूली करने लगे हैं। यहीं नहीं ये ठग चंदा राशि देने पर दानकर्ता को फर्जी रसीद भी देते हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी सामने आया है। यहां विश्व हिंदू परिशद के सदस्यों द्वारा अशोका गार्डन थाने में एक फर्जी ठग के संबंध में शिकायत की गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी करके दबोच लिया। पुलिस को आरोपी के पास से दो लोगों से चंदा लिए जाने की रसीद मिली और 202 रुपए कैश मिले। पुलिस का मानना है कि, आरोपी से पूछताछ में बड़े रैकेट का खुलासा हो सकता है।

पढ़ें ये खास खबर- आंगनवाड़ी केंद्र के कुए में गिरी सहायिका और 2 साल की बच्ची, पुलिस ने इस तरह रैस्क्यू कर बचाई जान


पकड़ा गया, तो मांगने लगा माफी

मामले की जांच में जुटे थाना अशोका गार्डन प्रभारी आलोक श्रीवास्तव के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी बिलासपुर का रहने वाला 28 साल का मनीष राजपूत अशोका गार्डन की फ्रेंड कॉलोनी में अपने मामा के यहां रहता है। वो प्राइवेट जॉब करता है। उसके खिलाफ विश्व हिंदू परिषद जिला सहमंत्री यतेंद्र पाल सिंह जादौन द्वारा धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जादौन के मुताबिक, मनीष राम जन्म भूमि संकल्प सोसायटी के नाम पर लोगों से चंदा वसूल रहा है। इसके लिए वो फर्जी रसीद भी दे रहा है। पुलिस द्वारा जब आरोपी मनीष को गिरफ्तार किया गया, तो वो माफी मांगने लगा। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।


दो लोगों से वसूल चुका था चंदा

पुलिस पूछताछ में आरोपी मनीष ने बताया कि, उसने चंदा वसूली के फ्रजी काम को पूरी तरह सही दिखाने के लिये असली रसीदों के हू ब हू फर्जी रसीदें भी बनवा ली थीं, लेकिन अब तक वो सिर्फ दो ही लोगों से चंदा वसूल सका था।एक दुकान संचालक द्वारा उसे 151 रुपए दिये गए थे, जबकि एक अन्य व्यक्ति से उसने 51 रुपए लिए थे। उसने उन्हें रसीद भी दी थी। पुलिस ने आरोपी के पास से दोनों रसीदें जब्त कर ली हैं।

पढ़ें ये खास खबर- खुशखबरी : MP में हर साल सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के इन पदों पर होगी सीधी भर्ती, न परीक्षा, न कोई फिजिकल टेस्ट


खुद को पत्रकार बताता है आरोपी

टीआई ने बताया कि आरोपी खुद को पत्रकार बताता है। उसका कहना है कि यह यू-ट्यूब पर चलने वाले एक चैनल में जॉब करता है। आरोपी के मुताबिक, उसके बताए चैनल की भी जांच हो रही है। फिलहाल, पुलिस को अब तक आरोपी मनीष का कोई अन्य आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।

शाजापुर में लगेगा 500 मेगावाट का सोलर प्लांट -video