
आंगनवाड़ी केंद्र के कुए में गिरी सहायिका और 2 साल की बच्ची, पुलिस ने इस तरह रैस्क्यू कर बचाई जान
पन्ना/ मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के ग्राम पंचायत दिया की आंगनवाड़ी केंद्र में बड़ा हादसा हो गया। यहां आंगनवाड़ी केंद्र प्रांगण में बने कुए में गिरने से केंद्र की सहायिका और एक बच्ची घायल हो गई। बताया जा रहा है कि, ये हादसा उस समय हुआ जब केन्द्र सहायिका कुएं पर बच्ची के हाथ धुला रही थी। इसी दौरान सहायिका का पैर फिसला जिसके चलते दोनो ही कुए में जा गिरे।
घटना की जानकारी लगते ही महिला बाल विकास के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने रैस्क्रू कर बच्ची और आंगनवाड़ी सहायिका को सफलतापूर्वक कुएं से बाहर निकाल लिया।
हादसे का शिकार बच्ची और सहायिका को इलाज के लिये भेजा पहाड़ीखेड़ा स्वास्थ्य केंद्
कुएं से रैस्क्यू किये जाने के बाद बाहर आई बच्ची को गंभीर चोटें आईं हैं, वहींआंगनवाड़ी सहायिका बेहोश हो गईं हैं। फिलहाल, पुलिस द्वारा हादसे का सिकार हुए दोनो लोगों को इलाज के लिए पहाड़ीखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र पहूंचा दिया गया है।
12 हजार 800 फिट पर तिरंगा फहराया - video
Published on:
3 Feb 2021, 3:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.