27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बर्ड फ्लू की दस्तक : बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद अलर्ट मोड में प्रशासन, कंट्रोल रूम बनाकर चप्पे चप्पे पर रखी जा रही नजर

रेलवे स्टेशन समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर कौवों के मरने की सूचना मिलने के बाद पशु चिकित्सा विभाग द्वारा कौवा के सैंपल भोपाल भेजे गए थे, जहां से बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाजापुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 10 Jan 2021, 3:21 PM IST

news

बर्ड फ्लू की दस्तक : बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद अलर्ट मोड में प्रशासन, कंट्रोल रूम बनाकर चप्पे चप्पे पर रखी जा रही नजर

शाजापुर। मध्य प्रदेश के कुछ जिलों की तरह शाजापुर में भी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। पिछले दिनों रेलवे स्टेशन सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर कौवा के मरने की सूचना मिलने के बाद पशु चिकित्सा विभाग द्वारा कौवा के सैंपल भोपाल भेजे गए थे। भोपाल लैब से प्राप्त रिपोर्ट में कौवा में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

पढ़ें ये खास खबर- यहां जमीन उगल रही है सोने के सिक्के! पुलिस की मनाइदी के बाद भी नदी में खुदाई नहीं रोक रहे ग्रामीण

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

बरती जा रही हर संभव सतर्कता

ऐसे में विभाग द्वारा पूरी सतर्कता बरती जा रही है। उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग डॉ. एके बरेठिया ने बताया कि, जहां पर भी मरे हुए पक्षी मिलेंगे अब उन्हें 3 फीट का गड्ढा खोदकर सतर्कता के साथ दफना दिया जाएगा।

पढ़ें ये खास खबर- MP पुलिस भर्ती 2021 : स्थगित नहीं हुई है कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, गृहमंत्री ने दी सफाई


लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत

उन्होंने ये भी कहा कि, अब लोगों को कोरोना वायरस की तरह एक बार फिर बर्ड फ्लू से भी सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने ये भी कहा कि, विभाग द्वारा सभी स्थानों पर निगरानी की जा रही है। पशु चिकित्सा विभाग के कार्यालय में कंट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है। प्रदेश स्तर से जो भी निर्देश मिलेंगे उनका पालन किया जाएगा।

अलर्ट मोड पर आया प्रशासन - video