27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP पुलिस भर्ती 2021 : स्थगित नहीं हुई है कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, गृहमंत्री ने दी सफाई

मध्य प्रदेश में कांस्टेबल भर्ती 2021 परीक्षा के लिए आवेदन भरने की प्रक्रिया बीच में रोके जाने के मामले पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सफाई दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 9 Jan 2021, 9:35 PM IST

news

MP पुलिस भर्ती 2021 : स्थगित नहीं हुई है कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, गृहमंत्री ने दी सफाई

भोपाल/ मध्य प्रदेश में कांस्टेबल भर्ती 2021 परीक्षा के लिए आवेदन भरने की प्रक्रिया बीच में रोके जाने के मामले पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सफाई दी है। बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा कि, 4200 पदों पर परीक्षा निर्धारित समय यानी 6 मार्च से ही शुरू होगी। हालांकि, तकनीकी समस्या के चलते आवेदन प्रक्रिया में कुछ विलंब आ रहा है, जिसे जल्द ही ठीक कर आवेदन भरने की प्रक्रिया दौबारा से शुरु कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि, फिलहाल सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी आने से आवेदकों के प्रमाणपत्र अपलोड नहीं हो पा रहे हैं, ये एक तकनीकी समस्या है, जिसका जल्द ही निराकरण कर प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी।

पढ़ें ये खास खबर- नायक फिल्म की तरह कलेक्टर ने की ऑनस्पॉट कार्रवाई, माइनिंग इंस्पेक्टर की शिकायत मिली तो दिये जांच के आदेश

MPPEB ने दी थी परीक्षा स्थगन की जानकारी

पुलिस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया को स्थगित किए जाने का आदेश मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने अपनी ऑफिशियल बेवसाइट http://peb.mp.gov.in/e_default.html पर अपडेट किया था। इसमें लिखा गया था कि, पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2020 विज्ञापन संशोधित नियम पुस्तिका, आवेदन पत्र भरे जाने की प्रक्रिया आगामी दिनांक तक स्थगित की जाती है। गृह विभाग के निर्देश के बाद MPPEB ने ये सूचना जारी गई थी।

पढ़ें ये खास खबर- MP के किसानों के लिए बड़ी खबर : शरबती गेहूं को मिलेगा GI TAG, बासमती पर भी सहमति!


4200 पदों पर होनी है पुलिस भर्ती परीक्षा

बता दें कि बीते महीनों प्रदेश में 4200 पदों पर पुलिस भर्ती परीक्षा कराए जाने की घोषणा की गई है। 4 साल बाद होने जा रही पुलिस भर्ती के लिए आयु सीमा 33 साल निर्धारित की गई है और इसके भर्ती के आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर से शुरु हुई थी 7 जनवरी तक चली, जिसका 8 जनवरी को रजिस्ट्रेशन किया जाना था। अब गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की सफाई के बाद भर्ती परीक्षा अपने तय समय यानी 6 मार्च को ही होगी। हालांकि, अभी भर्ती प्रक्रिया दौबार शुरु कब से की जाएगी, इसपर कोई बयान सामने नहीं आया है।

आग लगने से दो बसें जलकर खाक - video