27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नायक फिल्म की तरह कलेक्टर ने की ऑनस्पॉट कार्रवाई, माइनिंग इंस्पेक्टर की शिकायत मिली तो दिये जांच के आदेश

कलेक्टर मनीष सिंह शनिवार की दोपहर में ग्राम उमरिया खेड़ी स्थित नई रेत मंडी का दौरा करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने रेत व्यापारियों की समस्याएं सुनी और नायक फिल्म के अनिल कपूर की तरह ऑनस्पॉट उनका समाधान भी किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 9 Jan 2021, 9:01 PM IST

news

नायक फिल्म की तरह कलेक्टर ने की ऑनस्पॉट कार्रवाई, माइनिंग इंस्पेक्टर की शिकायत मिली तो दिये जांच के आदेश

इंदौर/ मध्य प्रदेश के इंदौर जिला कलेक्टर मनीष सिंह अपने अलग अंदाज और फैसलों के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस बार भी उनका शनिवार को ही घटित एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा चर्चा का विषय बना हुआ है। यही नहीं वीडियो में उनके द्वारा लिये गए फैसले की तुलना नायक फिल्म के अनिल कपूर वाले किरदार से की जा रही है। कलेक्टर मनीष सिंह शनिवार की दोपहर में ग्राम उमरिया खेड़ी स्थित नई रेत मंडी का दौरा करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने रेत व्यापारियों की समस्याएं सुनी और नायक फिल्म के अनिल कपूर की तरह ऑनस्पॉट उनका समाधान भी किया।

पढ़ें ये खास खबर- MP के किसानों के लिए बड़ी खबर : शरबती गेहूं को मिलेगा GI TAG, बासमती पर भी सहमति!


मौके पर किया समस्याओं का समाधान

आपको बता दें कि, पिछले कई दिनों से इंदौर प्रशासन नई रेत मंडी के लिये जिले में पर्याप्त जगह की तलाश में जुटा हुआ था और आखिरकार प्रशासन की तलाश इंदौर के समीप ग्राम उमरिया पहुंचकर खत्म होकर। यहां जिला प्रशासन को नई रेत मंडी के हिसाब से पर्याप्त जगह मिल गई थी। शनिवार दोपहर कलेक्टर मनीष सिंह इस नई रेत मंडी का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान कुछ रेत व्यापारियों ने उन्हें अपनी कुछ समस्याओं से भी अवगत कराया। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकतर समस्याओं का निराकरण तत्काल करने का फैसला जारी कर दिया। इन्हीं में से एक शिकायत माइनिंग इंस्पेक्टर की मनमानी से जुड़ी भी सामने आई। इसपर कलेक्टर ने मौके से ही अधिकारी को कॉल किया, लेकिन अधिकारी का फोन बंद था। इसपर संबंधित अधिकारी को तत्काल मामले में निराकरण करने के निर्देश दिये गए।


जल्द से जल्द हो समस्या का समाधान- कलेक्टर मनीष सिंह

कलेक्टर मनीष सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा कि, जो भी व्यक्ति अवैध तरीके से अपने वाहनों में रेत भरेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, एक माइनिंग इंस्पेक्टर के खिलाफ आई शिकायत पर कलेक्टर ने खुद इंस्पेक्टर को मौके से ही फोन लगाया। इस दौरान अधिकारी का फोन बंद पाए जाने पर कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए कहा कि, इस शिकायत पर वो जल्द से जल्द निर्णय ले और समस्या का समाधान करे।

पढ़ें ये खास खबर- इंद्रदेव को मनाकर गांव में खुशहाली लाने का अनोखा तरीका, डॉग और डॉगी का कराया विवाह

कलेक्टर ने दिये ये आदेश

मीडिया बातचीत में कलेकटर सिंह ने कहा कि, व्यापारियों की शिकायत की जानकारी धार कलेक्टर को दे दी गई है। गांव में माइनिंग इंस्पेक्टर द्वारा एजेंट बना रखे हैं। इंस्पेक्टर सभी रेत व्यापारियों से अपने निजी स्वार्थ पूर्ति करवाते हैं। इसी प्रकार से पीथमपुर में जाकर परेशान करते हैं, उक्त माइनिंग इंस्पेक्टर का नाम भी नोट कर लिया गया है। उसके खिलाफ जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

आग लगने से दो बसें जलकर खाक - video