26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चाय पीने के बाद कंपनी मैनेजर की बिगड़ी तबीयत, कुछ देर में थमी सांसें

Sudden Death: निजी इंश्योरेंस कंपनी में मैनेजर था मृतक, शाम की चाय पीने के बाद मुंह धोने गया और वहीं पर गिर पड़ा, अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत।

2 min read
Google source verification
indore

insurance manager dies after tea heart attack suspected

Heart Attack Case: मध्यप्रदेश में बीते कुछ समय में अकस्मात मौत होने के चौंका देने वाले मामले सामने आए हैं, ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के इंदौर से सामने आया है। यहां एक निजी कंपनी के मैनेजर की चाय पीने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ी और जब तक परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक से मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है। बता दें कि मध्यप्रदेश में युवाओं की हार्ट अटैक से होने वाले मौतों पर सीएम मोहन यादव ने भी चिंता व्यक्त की थी।

चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत

इंदौर के मांगलिया क्षेत्र में रहने वाले 33 वर्षीय जितेन्द्र परिहार की सोमवार रात को घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जितेन्द्र एक प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी में मैनेजर के पद पर पदस्थ थे। परिजनों के मुताबिक देर शाम जितेन्द्र घर आया और तो उसे चाय बनाकर दी। जितेन्द्र ने चाय पी और फिर मुंह धोने के लिए बाथरूम में चला गया। बाथरूम में उसकी तबीयत बिगड़ गई और वो गिर पड़ा, इसके बाद तुरंत परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हार्ट अटैक से मौत की संभावना

आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक आने से जितेन्द्र की मौत हुई है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। परिजनों के मुताबिक जितेन्द्र जबलपुर में नौकरी करता था और करीब एक हफ्ते पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था। परिवार में जितेन्द्र की पत्नी, दो साल की बेटी और बड़ा भाई व मां हैं। जितेन्द्र की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्वालियर में मां-बेटी का झगड़ा देख पिता को आया हार्ट अटैक

इधर ग्वालियर शहर में मां और बेटी के बीच तकरार में पिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक हार्ट पेशेंट बताया गया है। शहर के बैकुंठ अपार्टमेंट, चिटनिस की गोठ, कोतवाली निवासी अनिल कपूर की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मौत हो गई। बताया गया है कि अनिल की पत्नी रितु और मानसी के बीच किसी बात को लेकर घर में विवाद हो रहा था। मां-बेटी चिल्ला-चिल्लाकर लड़ रही थीं और अनिल दोनों को समझाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान अनिल की तबीयत बिगड़ी और वो लड़खड़ाकर गिरे और उनकी मौत हो गई।