4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाजापुर – सड़क हादसे में 3 की मौत

शाजापुर के नजदीक ग्राम रोजवास की घटना, दो गंभीर रूप से घायल, एक बाइक पर सवार थे महिला, पुरूष व तीन बच्चे

less than 1 minute read
Google source verification

image

Nagda Desk

Jan 16, 2017

road accident

road accident

शाजापुर/मक्सी. एबी रोड ग्राम रोजवास जोड़ के समीप पेट्रोल पम्प के सामने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बालक शामिल है। साथ ही दो अन्य घायल महिला व बालिका दोनों की हालात गंभीर है। इन दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।


इंदौर जा रहा था
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुजालपुर निवासी संजू पिता अर्जुनपुरी अपनी बहन को बाइक से एक अन्य के साथ इंदौर जा रहा था। एक व्यक्ति की गाड़ी में पेट्रोल खत्म हो गया। वह रोजवास मोड़ पर पेट्रोल भरवाने के लिए चला गया और संजू गोस्वामी रोड किनारे बहन और अन्य को लेकर खड़ा हो गया। तभी मक्सी की तरफ से आ रही बोलेरो पिकअप नंबर एमपी 09 एमई 8053 वाहन ने तेज गति से टक्कर मार दी। हादसे में संजू और दो बाइक की मौत हो गई और बहन और एक अन्य गम्भीर घायल हो गए ।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader