शामली

Big Breaking: टिकट न मिलने के बाद भाजपा नेत्री मृगांका सिंह ने इस पार्टी के समर्थन का किया ऐलान

– सोमवार को सुबह शामली में मृगांका सिंह के आवास पर हुई बैठक
– रविवार को हुई महापंचायत में भाजपा हाईकमान को दिया गया था अल्‍टीमेटम
– कैराना से गंगोह के विधायक प्रदीप चौधरी को दिया गया है टिकट

शामलीMar 25, 2019 / 12:21 pm

sharad asthana

Lok Sabha Election: टिकट न मिलने से नाराज भाजपा नेत्री मृगांका सिंह ने इस उम्‍मीदवार को किया समर्थन का ऐलान

शामली। कैराना लोकसभा सीट से टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा नेत्री मृगांका सिंह फिलहाल बैक फुट पर आ गई हैं। रविवार को मृगांका सिंह के समर्थन में महापंचायत तक हुई थी। इससे पहले उनके सैकड़ों समर्थकों ने भाजपा उम्‍मीदवार के बहिष्‍कार तक का ऐलान कर दिया था। रविवार को हुई महापंचायत में भाजपा आलाकमान को एक दिन का वक्‍त तक दिया गया था लेकिन सोमवार को मृगांका सिंह ने पार्टी के साथ रहने का ऐलान कर दिया।
यह भी पढ़ें

बड़ी खबर: सपना चौधरी की उम्र जानकर चौंक जाएंगे आप

भाजपा ने लिया था चौंकाने वाला फैसला

आपको बता दें क‍ि कैराना लोकसभा सीट पर उम्‍मीदवार को लेकर भाजपा आलाकमान ने चौंकाने वाला फैसला लिया था। यहां से गंगोह के विधायक प्रदीप चौधरी को टिकट दिया गया है। जबक‍ि पूर्व सांसद बाबू हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह यहां से अपनी दावेदारी जता रही थी। वैसे भी कैराना में बाबू हु‍ुकुम सिंह के परिवार का खासा रुतबा है। पिछले उपचुनाव में हार के बाद भी माना जा रहा था कि इस लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की तरफ से मृगांका सिंह को ही टिकट मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रदीप चौधरी को टिकट मिलने के बाद मृगांका के समर्थकों ने हंगामा किया था। इस मामले में महापंचायत तक हुई थी, जिसमें भाजपा आलाकमान को अल्‍टीमेटम तक दिया गया। महापंचायत में रविवार को मायापुर फार्महाउस पर समर्थकों की काफी भीड़ जुटी थी। इसके बाद माना जा रहा था कि मृगांका भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ सकती हैं।
यह भी पढ़ें

BIG NEWS: फिल्म अभिनेत्री जयप्रदा थाम सकती हैं इस पार्टी का दामन

सुबह हुई बैठक

सोमवार को सुबह फिर मृगांका सिंह के आवास मायापुर फार्म हाउस में बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि मृंगाका सिंह व उनके समर्थक पार्टी का साथ देंगे। मृगांका सिंह का कहना है कि वह पार्टी के साथ हैं और पार्टी का समर्थन करेंगी। हालांकि, इस बीच उन्‍होंने अपने मुंह से भाजपा प्रत्‍याशी प्रदीप चौधरी का नाम नहीं लिया।
यह भी पढ़ें

मौलाना सैय्यद महमूद मदनी का बाबरी मस्जिद पर दिया चौंकाने वाला बयान, कहा- अवैध कब्जा करके मस्जिद नहीं बनाई जा सकती

11 अप्रैल काे होगा मतदान

आपको बता दें क‍ि कैराना लोकसभा सीट पर प्रथम चरण में 11 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए आज यानी सोमवार (25 मार्च) को नामांकन के आखिरी दिन भाजपा उम्‍मीदवार प्रदीप चौधरी ने अपना नामांकन किया। उनके साथ मृगांका सिंह के भतीजे अनिल चौहान भी मौजूद रहे। वहीं, गठबंधन की प्रत्‍याशी (सपा उम्‍मीदवार) तबस्‍सुम हसन यहां से नामांकन दाखिल कर चुकी हैं। कांग्रेस ने यहां से हरेंद्र मलिक को मैदान में उतारा है।
यह भी पढ़ें

VIDEO: बीजेपी के इस केंद्रीय मंत्री को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद लोगों का फूटा गुस्सा और लगाने लगे मुर्दाबाद के नारे

Home / Shamli / Big Breaking: टिकट न मिलने के बाद भाजपा नेत्री मृगांका सिंह ने इस पार्टी के समर्थन का किया ऐलान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.