
बीजेपी के इस केंद्रीय मंत्री को उम्मीदवार बनाने के बाद लगे मुर्दाबाद के नारे
गाजियाबाद। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह को बीजेपी ने टिकट देकर एक बार फिर दाव चला है, लेकिन चुनाव में कही बीजेपी का दाव उल्टा न पड़ जाए। क्योंकि खबरों की माने तो एक ओर स्थानीम बीजेपी नेता ही वीके सिंह के खिलाफ है, वहीं दूसरी ओर लोनी इलाके में लोकसभा उम्मीदवार वीके सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। इतना ही नहीं लोगों ने विकास कार्य नहीं कराने औक वादा खिलाफी का आरोप लगाया।
दरअसल गाजियाबाद में लोकसभा प्रत्याशी लोगों से संपर्क करने में जुटे हैं, तो वहीं लोनी स्थित एक अपार्टमेंट में मौजूदा सांसद जनरल वीके सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध कर रहे लोगों का आरोप है कि इस इलाके में जिस स्तर से विकास कार्य होने चाहिए थे, वह नहीं हो पाए हैं। लोगों का आरोप है कि चुनाव के दौरान सभी नेता आते हैं और बातें कर चले जाते हैं। लेकिन चुनाव के जनता खुद को ठगा सा महसूस करती है। लोगों का कहना है कि ऐसा ही इस बार भी उनके साथ हुआ है। उन्होंने कहा कि 2014 में जब जनरल वीके सिंह पहली बार वोट मांगने आए थे तो इलाके में तमाम विकास के दावे किए गए थे। लेकिन उसके बाद स्थिति जस की तस बनी हुई है। इसलिए लोगों के अंदर उनके खिलाफ गुस्सा भरा है। लोगों का यह भी कहना है। कि वह इस बार उसी प्रत्याशी को वोट देंगे जो उनकी कॉलोनी में भरपूर विकास कराएगा।
बहराल 2014 में जहां जनरल वीके सिंह अपने सांसद क्षेत्र से सबसे ज्यादा मतों से जीते थे वहीं इस बार वीके सिंह को उतना बहुमत मिलना आसान नहीं है। हालांकि भाजपा के प्रदेश मंत्री मयंक गोयल का कहना है कि जो लोग पहले विरोध में थे वह लोग आज भी हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो विरोध कर रहे थे आज वह भी भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं। उन्होंने दावा किया कि निश्चित तौर पर 10 लाख वोटों से इस बार भी जनरल वीके सिंह जीत हासिल करेंगे।
Published on:
25 Mar 2019, 9:46 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.