5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब कॉलर लोकेशन छिपाकर नहीं कर पाएंगे फर्जी शिकायत

डायल 100 सिस्टम की तकनीक में किया गया बदलाव,कॉलर को भी मिलेगा एफआरवी का नंबर

2 min read
Google source verification
cyber crime news hindi

अब कॉलर लोकेशन छिपाकर नहीं कर पाएंगे फर्जी शिकायत

श्योपुर । डायल 100 पर कोई झूठी शिकायत नहीं कर पाएंगे। क्योंकि फोन करने वाले व्यक्ति की लोकेशन डायल 100 के कंट्रोलरूम भोपाल में मिल जाएगी। इसके लिए डायल 100 सिस्टम की तकनीक में बदलाव किया गया है।
दरअसल अब कॉलर को अपनी लोकेशन बताने की जरुरत नहीं होगी। यदि कोई शिकायत करते समय अपनी लोकेशन के बारे में गलत जानकारी भी देगा तो इसका डायल 100 कंट्रोलरुम भोपाल में पता चल जाएगा। इससे जहां असल जरुरतमंद तक पुलिस को पहुंचने में आसानी होगी। वहीं फेंक कॉल से भी पुलिस को राहत मिलेगी।


2015 में शुरू हुई थी डायल 100 सेवा
यहां बता दें कि लोगों को त्वरित मदद मुहैया कराने के लिए पुलिस की डायल100सेवा वर्ष 2015 में शुरू हुई थी। इस सेवा का लाभ लेने के लिए लोगों को डायल १०० पर कॉल करना पड़ता है। लेकिन इस दौरान ग्रामीण अंचल की महिलाएं,मूक-बधिर और जगह की जानकारी न रखने वाले जरुरतमंदों को काफी परेशानी होती थी। इसलिए वे पुलिस को अपनी सही लोकेशन नहीं बता पाते थे और नतीजा उन्हें समय पर पुलिस की मदद नहीं मिलती थी। इसी को देखते हुए एजेंसी द्वारा परिवर्तन किया गया है। अब कॉल करते हुए कंट्रोलरूम को उसकी लोकेशन का पता लग जाएगा। पुलिस की मदद समय पर उस तक पहुंच जाएगी।


कॉलर को दिया जाएगा एफआरवी का नंबर
अभी तक कॉलर के पास डायल100 के अलावा कोई जानकारी नहीं होती थी। कॉल करने के बाद उन्हें एफआरवी के पहुंचने तक इंतजार करना होता था। अब स्टेट कंट्रोलरूम पर कॉल करने के बाद संबंधित थाने या आसपास से एफआरवी उनकी ओर रवाना होते ही एफआरबी टीम का नंबर जरुरतमंद कॉलर तक पहुंच जाएगा।


फर्जी कॉल नहीं होंगे
फोन करने वाले व्यक्ति की लोकेशन मिलने से पुलिस की मदद शीघ्रता से मिलेगी। तो फेंक कॉल का भी पता चल जाएगा। इसमें पुलिस का भी समय बचेगा।
डॉ शिवदयाल सिंह , एसपी,श्योपुर