
सर्टिफिकेट पर लिखा होगा-नोवेल कोरोना के चलते दिया जनरल प्रमोशन
श्योपुर,
कोराना संक्रमण के लॉकडाउन के चलते इस बार शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं पूरी नहीं हो पाई है। यही वजह है कि प्रदेश सरकार ने कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को अगली कक्षा में जनरल प्रमोशन देने का निर्णय लिया। जिसके लिए बीते रोज राज्य शिक्षा केंद्र ने गाइड लाइन जारी कर दी है। जिसमें साफ कहा गया है कि विद्यार्थी को दिए जाने वाले प्रमाणपत्र में नोवेल कोरोना वायरस के कारण प्रमोन्नत की टीप अवश्यक लगानी पड़ेगी।
राज्य शिक्षा केंद्र के आयुक्त लोकेश कुमार जाटव द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि परीक्षाफल पत्रक,प्रगति पत्रक, टीसी में वार्षिक परिणाम के समक्ष सील या पृथक रंग के स्याही के पेन से टीप अंकित करनी होगी और उसके बाद प्रधानाध्यापक के हस्तारक्षर और सील लगाई जाएगी। इस टीप में, ''मप्र शासन स्कूल शिक्षा विभाग के परिपत्र क्र.आर/594/६७०/२०२०/२०-२ दिनांक 28-3-2020 के परिपालन में नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण बचाव के दृष्टिगत शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 9 के प्रावधान के अनुरूप आपको अगली कक्षा में प्रवेश हेतु प्रमोन्नत किया जाता हैÓÓ लिखा जाएगा। आदेश में साफ लिखा है कि निजी विद्यालय भी किसी भी छात्र-छात्रा को पिछली कक्षा में नहीं रोकेंगे और त्रैमासिक, अद्र्धवार्षिक और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर परिणाम जारी कर बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोन्नत किया जाए।
Published on:
12 May 2020 07:58 pm
बड़ी खबरें
View Allश्योपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
