6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सब्जी मंडी में देशी पालक की दस्तक, भाव 200 रुपए प्रति किलो

इस बार बारिश से लेट हुई देशी पालक की आवक, कम आवक और अन्नकूट सीजन शुरू होने से भाव आसमान पर    

2 min read
Google source verification
सब्जी मंडी में देशी पालक की दस्तक, भाव 200 रुपए प्रति किलो

सब्जी मंडी में देशी पालक की दस्तक, भाव 200 रुपए प्रति किलो

श्योपुर. हरी पत्तेदार सब्जियों में सर्वश्रेष्ठ माने जाने वाला देशी पालक इस बार भोजन की थाली से दूर नजर आ रहा है। हालांकि बीते दो-तीन दिनों से देशी पालक ने सब्जी मंडी में दस्तक दे दी है, लेकिन अभी इसके भाव इतने हैं कि आमआदमी की जेब से बाहर है। स्थिति यह है कि एक तो आवक कम होने और ऊपर अन्नकूट का सीजन शुरू होने से देशी पालक 200 रुपए प्रति किलो मिल रहा है। यही वजह है कि देशी पालक फिलहाल भोजन की थाली से बाहर है।


यूं तो अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में सब्जियों के दाम कम हो जाते हैं, क्योंकि सब्जियों की आवक बढ़ जाती है। लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ है। लगातार बारिश से सब्जियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। जिसके चलते जहां अन्य सब्जियों के दाम अभी अपेक्षानुरूप ज्यादा हैं, वहीं अब हरी पत्तेदार सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। हालांकि परदेशी पालक तो काफी समय से बाजार में है, लेकिन इसके दाम भी सामान्य नहीं है। वहीं अब दो-तीन दिन से मंडी में आए देशी पालक के दाम तो सुनते ही होश उड़ रहे हैं। मंगलवार को ही बड़ी और छोटी सब्जी मंडी में चंद दुकानों पर देशी पालक नजर आया, जिसके दाम 200 रुपए प्रति किलो चल रहे हैं। कुछ यही स्थिति हरी पत्तेदार सब्जी मैथी की है, जो 80 से 100 रुपए प्रति किलो तक के भाव में मिल रही है। यही वजह है कि देशी पालक और मैथी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां आम आदमी के आपे से बाहर नजर आ रही हैं।


बारिश की वजह से लेट हुआ पालक


सब्जी उत्पादक और विक्रेता रमेश सुमन का कहना है कि इस बार लगातार बारिश हुई, जिसके कारण हरी सब्जियों के उत्पादन पर प्रभाव पड़ा है। लगातार बारिश से देशी पालक और मैथी की सब्जी लेट-लतीफ है और अभी आवक भी कम हो रही है, जिससे भाव ज्यादा है। वहीं अन्नकूट का सीजन भी है, जिसमें पालक की ही ज्यादा मांग रहती है।


सब्जियों के भाव(रुपए प्रति किलो)
सब्जी भाव
देशी पालक 200
हरी मैथी 100
परदेशी पालक 40
टमाटर 6 0
फूलगोभी 8 0
पत्थागोभी 40
मूली 40
आलू 40