
देहात और कोतवाली थाने की सीमा पर लगा बोर्ड, जिसमें आज भी लिखे हैं पुराने पुलिस अधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर।
श्योपुर. भले ही पुलिस के आला अफसर पुलिस व जनता के बीच बेहतर संवाद की बात करते हैं, वहीं आमजन भी पुलिस तक अपनी बात जल्द पहुंचा सकें, इसके लिए बीटों सहित थाने की सीमाओं पर थाना प्रभारी सहित बीट प्रभारियों के नाम और मोबाइल नंबर लिखवाए गए हैं, लेकिन ये नाम और मोबाइल नंबर जनता को भ्रमित कर रहे हैं।
कारण यह है कि जिन थाना प्रभारी व बीट प्रभारियों के नाम व मोबाइल नंबर लिखे गए हैं, उनकी बदली हो चुकी है। कई थाना प्रभारी व बीट प्रभारी न सिर्फ दूसरे थानों में पहुंचे चुके हैं, बल्कि श्योपुर छोड़कर दूसरे जिलों में भी जा चुके हैं और उनकी जगह दूसरे थाना प्रभारी व बीट प्रभारी थानों में आ चुके हैं। उल्लेखनीय है कि पुलिस विभाग में बीट व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए बीट प्रणाली बनाई गई। वहीं थानों की सीमाओं का ज्ञान कराने के लिए संबंधित थाने की सीमा पर बोर्ड लगाए गए। जहां संबंधित थाना प्रभारी और बीट प्रभारी का नाम और मोबाइल नंबर भी अंकित कराए गए, ताकि लोगों को अपनी बीट और थाने के प्रभारी का नाम और मोबाइल नंबर पता चल सके और जरूरत पडऩे पर लोग इन मोबाइल नंबरों के जरिए पुलिस तक अपनी बात शीघ्रता के साथ पहुंचा सके। साथ ही कोई घटना होने पर उसका घटना स्थल किस थाना क्षेत्र में है, इसका भी पता चल सके। मगर बीट प्रभारी और थाना प्रभारी की बदली होने के बाद भी इन नामों और मोबाइल नंबरों को बदला नहीं गया है।
किसी का तबादला तो किसी की पूरी हो गई सेवा
जिले में कई जगह बीटों सहित थानों की सीमाओं पर बोर्ड पर लिखे बीट और थाना प्रभारियों के नाम व मोबाइल नंबर पुलिस अधिकारियों की इस अनदेखी को उजागर कर रहे हैं कि जिम्मेदारों को बीटों सहित थाने की सीमाओं पर लिखे नाम व नंबरों को अपडेट कराने की फुर्सत ही नहीं है, जबकि कोई बीट व थाना प्रभारी तबादले के चलते दूसरे थाने में पहुंच गया है, वहीं कोई सेवानिवृत्त हो गया है।
यदि ऐसा है तो इसे दिखवाते हुए इसमें सुधार करवाया जाएगा।
नगेन्द्र सिंह, एसपी, श्योपुर
Published on:
12 Jan 2020 11:08 pm
बड़ी खबरें
View Allश्योपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
