scriptकाननू व्यवस्था संभाल रही पुलिस जरुरत मंदों तक राशन भी पहुंचा रही | Police handling Kannu system is also providing ration to the needy peo | Patrika News
श्योपुर

काननू व्यवस्था संभाल रही पुलिस जरुरत मंदों तक राशन भी पहुंचा रही

बाहर से आए मजदूरों को प्रशासन उपलब्ध करा रहा भोजन के पैकेट

श्योपुरMar 28, 2020 / 07:38 pm

Laxmi Narayan

काननू व्यवस्था संभाल रही पुलिस जरुरत मंदों तक राशन भी पहुंचा रही

काननू व्यवस्था संभाल रही पुलिस जरुरत मंदों तक राशन भी पहुंचा रही

श्योपुर,
कानून व्यवस्था को संभालने में जुटी पुलिस, जरुरतमंदो की मदद भी कर रही है। इसके तहत पुलिस न सिर्फ जरुरत मंदों तक खाने के लिए राशन पहुंचा रही है। बल्कि उन लोगो को उनके गांव तक भिजवाने का भी प्रयास कर रही है,जो साधनों के कारण अपने गांव तक नहीं पहुंच पा रहे है।
दरअसल कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 21 दिन का लॉक डाउन पूरे देश में कर दिया है। जिसका पालन पुलिस श्योपुर जिले में भी करा रही है,इसके लिए पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सड़कों पर ड्यूटी कर रहे है। इस दौरान पुलिस जो लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे है,उन पर सख्ती भी बरत रही है। इस काम के अलावा पुलिस जरुरतमंदों तक मदद के हाथ भी बढ़ा रही है। पुलिस जहां दूसरे जिलों से पैदल आने वाले मजदूरों को भोजन उपलब्ध कर रही है। वहीं जिनके घरों में कामधंधा बंद हो जाने के कारण भोजन की व्यवस्था गड़बड़ा गई है,उनके घरों तक पुलिस राशन भी पहुंचा रही है।
वर्जन
कोरोना वायरस के खिलाफ सभी को मिलकर लडऩे की जरुरत है। इसलिए पुलिस लोगो की हर संभव मदद कर रही है। पीडि़त लोग बिना संकोच पुलिस के कंट्रोलरूम नंबर 7049101054 पर अपनी परेशानी बता सकते है,पुलिस उनकी मदद करेगी।
सम्पत उपाध्याय
एसपी,श्योपुर
बाहर से आए मजदूरों को प्रशासन उपलब्ध करा रहा भोजन के पैकेट
श्योपुर,
लॉकडाउन के कारण यात्री साधन पूरी तरह बंद है। ऐसे में बाहर से लौट रहे मजदूर ही घर लौट रहे है। पैदल ही जिले की सीमा में दाखिल होने वाले लोगो को प्रशासन की ओर से भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे है। इस काम में प्रशासन की टीम जुट गई है। कराहल में एसडीएम विजय सिंह यादव और तहसीलदार भरत नायक ने पैदल आ रहे लोगो को भोजन के पैकेट बांटे। वहीं श्योपुर और विजयपुर विकासखंड क्षेत्र में भी प्रशासन की टीम इस कार्य में लगी रही है। कलेक्टर प्रतिभापाल ने इसके लिए ग्राम पंचायतों को भी निर्देशित कर दिया है। साथही जरुरत मंदो को भोजन उपलब्ध कराने के लिए एक टीम भी गठित कर दी है। इस टीम का नोडल अधिकारी महिला बाल विकास अधिकारी ओपी पांडेय को बनाया है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी वकील सिंह रावत और क्षेत्र संयोजक जनजातीय एमपी पिपरैया को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है।

Home / Sheopur / काननू व्यवस्था संभाल रही पुलिस जरुरत मंदों तक राशन भी पहुंचा रही

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो