
आम रास्ते में भरा पानी, निकलने में परेशानी, जिम्मेदार मौन
सोंईकला
बारिश के चलते गांवों के रास्ते कीचड़ में तब्दील हो गए हैं। जिससे ग्रामीणों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोंईकला गांव में बनी सीसी सड़क पर पानी भरने से ग्रामीण नहीं निकल पा रहे हैं। वहीं बोंण के हनुमान मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते में कीचड़ होने के कारण रास्ता अवरूद्ध हो गया है। मुख्य मार्ग से गांव के अंदर जाने वाले रास्ते पर पंचायत द्वारा सीसी सड़क तो बनाई है, लेकिन पानी निकासी का इंतजाम नहीं किया, जिस कारण रास्ता अवरुद्ध हो जाता है।
गांव जाने के मुख्य रास्ते पर पानी जमा रहने के कारण लोग को इस रास्ते से नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में उनको दूसरे कच्चे रास्तों से घूमकर घरों तक पहुंचा पड़ रहा है। सीसी सड़क पर 2 फीट के करीब पानी भरा हुआ है, जिस वजह से लोगों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों कहना है कि अगर पहले सीसी रोड को ऊंचा बनाया जाता तो यह परेशानी नहीं होती। स्थानीय लोगों ने ग्राम पंचायत से पानी निकासी इंतजाम कराए जाने की मांग उठाई है।
मंदिर जाने तक का रास्ता बदहाल
सोंईकला से 3 से 4 किमी दूर बोंण के हनुमान मंदिर पर रोजना श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते हैं। शनिवार-मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। पाली हाइवे सेे हनुमान मंदिर तक जाने वाला आधा किमी का रास्ता कच्चा होने के कारण बारिश से भी जगह-जगह कट गया। एक जगह तो आधा रास्ता ही पानी में बह गया। जिस कारण लोग हनुमान मंदिर पर दर्शन करने नहीं जा पा रहे हैं। इसके अलावा खेतों में मकान बनाकर रहने वाले लोग भी इसी रास्ते से जाते हैं लेकिन रास्ता खराब होने के कारण उन लोगों का भी निकला मुश्किल हो गया है।
यह बोले ग्रामीण
गांव के मुख्य रास्ते पर पानी निकासी ना होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है सीसी रोड पर इतना कीचड़ और पानी हो गया है। पंचायत द्वारा कोई निराकरण नहीं किया गया है
नाथू लाल मीणा, निवासी, सोंईकला
Published on:
30 Jul 2021 09:47 pm
बड़ी खबरें
View Allश्योपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
