scriptup weather: भीषण कोहरा और ठंड के बीच झूमकर बरसेंगे बादल? IMD का इन जिलों में रेड अलर्ट, रहे सावधान | up weather imd red alert these districts clouds swing severe fog cold and rain | Patrika News
श्रावस्ती

up weather: भीषण कोहरा और ठंड के बीच झूमकर बरसेंगे बादल? IMD का इन जिलों में रेड अलर्ट, रहे सावधान

up weather: मौसम विभाग ने भीषण कोहरा को लेकर यूपी के इन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। अगले 72 घंटे में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।

श्रावस्तीDec 28, 2023 / 08:55 pm

Mahendra Tiwari

img-20231228-wa0003.jpg
up rain alert: पूर्वी यूपी के जिलों में कड़ाके की ठंड जारी है। गोंडा और बहराइच में घना कोहरा होने के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है। कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा पूरे दिन छाया रहा। आईएमडी ने पूर्वी यूपी के जिलों में जबरदस्त कोहरा को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। अभी 30 दिसंबर तक यानी 2 दिन कोहरा के ऐसे जारी रहने की उम्मीद है। 30 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच बारिश होने जा रही है। उसके बाद कोहरा से राहत मिलने की उम्मीद है। अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया।
imd today weather update: पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर सहित 23 जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। कड़ाके की ठंड के साथ आज पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। दिन में भी कोहरा छाया रहा। जिसकी वजह से लोगों को वाहन चलाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। कई जगह कोहरा अधिक होने के कारण वाहनों के रफ्तार थम गए। मौसम विभाग ने इस बीच उत्तर प्रदेश में बारिश का भी अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में 30 दिसंबर से दो जनवरी के बीच हल्की बारिश होने जा रही है। जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है। पूर्वी यूपी के जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से 12 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। अगले 48 घंटे में तापमान में भारी गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और हल्की बारिश की वजह से मैदानी इलाकों में भी बर्फीली हवाएं चल रही हैं। इसके अलावा, वेस्टर्न डिस्टर्बेस के चलते उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर से दो जनवरी के बीच हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश होने की वजह से भीषण ठंड के साथ तापमान और गिरने की संभावना है। गुरुवार की सुबह उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भीषण कोहरा दर्ज किया गया। लखनऊ, बाराबंकी, वाराणसी, बहराइच आदि जिलों में विजिबिलिटी महज 25 मीटर रही है।
IMD fog alert : इन जिलों में तापमान की स्थिति पर एक नजर

यूपी के गोंडा जिले में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री बहराइच में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री श्रावस्ती में अधिकतम तापमान 25 डिग्री तथा न्यूनतम 11 डिग्री बलरामपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री अयोध्या में अधिकतम तापमान 25 न्यूनतम 9.7, गोरखपुर में न्यूनतम 8 अधिकतम 24 महाराजगंज में अधिकतम 26 न्यूनतम 9 देवरिया में अधिकतम 25 न्यूनतम 9 सुल्तानपुर में अधिकतम 27 न्यूनतम 8 बस्ती में अधिकतम 25 न्यूनतम 9 अंबेडकर नगर में अधिकतम 26 न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
IMd today weather update: यूपी में 30 तक मौसम घना कोहरा का रेड अलर्ट

प्रदेश में 29 और 30 दिसंबर को भी इसी तरह का मौसम और कोहरा पड़ने की प्रबल संभावना है। 29 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने के आसार जताए गए हैं। 30 दिसंबर से मौसम बिगड़ने की संभावना है। नए वर्ष का स्वागत बारिश से हो सकता है।

Hindi News/ Shravasti / up weather: भीषण कोहरा और ठंड के बीच झूमकर बरसेंगे बादल? IMD का इन जिलों में रेड अलर्ट, रहे सावधान

ट्रेंडिंग वीडियो