13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Flood in UP: यूपी में मानसून ने बढ़ाया नदियों का जलस्तर, कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात

Flood in UP: उत्तर प्रदेश के कई हिस्से में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। अब ये बारिश कई कस्बों में आफत बन चुकी है। यूपी में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है।

2 min read
Google source verification
Flood in Uttar Pradesh

Flood in Uttar Pradesh

Flood in UP: उत्तर प्रदेश में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने के बीच नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है और कुशीनगर, बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। उत्तर प्रदेश के कई हिस्से में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। इससे लोगों को जहां प्रचंड गर्मी से राहल मिली है। बारिश कई जगहों पर आफत बन बरस रही है।

डरा रही है ये रिपोर्ट

राहत आयुक्त कार्यालय की मानें तो कुशीनगर में गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। खड्डा तहसील के 13 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ की वजह से जिले के नारायणपुर के एक टापू पर दर्जनों लोग फंस गए थे जिनमें कई लोगों को बचाया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: 12 जिलों में Orange Alert और 12 जिलों में Yellow Alert, जानिए अपने जिले के मौसम का हाल

खतरे के निशान के पार राप्ती नदी

श्रावस्ती में राप्ती नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। यहां 18 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की एक और पीएसी की दो टीम तैनात हैं। 19 बाढ़ चौकियां जिले में स्थापित की गई हैं। राप्ती बैराज पर लगातार निगरानी भी की जा रही है। बलरामपुर में भी बाढ़ की स्थिति है। यहां भी राप्ती नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत के लिए राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और बाढ़ पीएसी की एक-एक टीम तैनात हैं। इसके अलावा 32 चिकित्सा दल भी गठित किए गए हैं।

इन जिलों में होगी भारी बारिश

आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के गोरखपुर, बहराइच, गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर, महराजगंज, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी और उसके आस-पास के जिलों में आज भी भारी वर्षा होने की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

श्रावस्ती

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग