scriptमौसम में बदलाव से फिर बढ़ी ठंड, स्कूलों में छुट्टी के लिये देर रात नया आदेश जारी | School Closed Vacation Extended till 9 and 10 January Due to Cold | Patrika News
सिद्धार्थनगर

मौसम में बदलाव से फिर बढ़ी ठंड, स्कूलों में छुट्टी के लिये देर रात नया आदेश जारी

.

सिद्धार्थनगरJan 09, 2020 / 11:32 am

रफतउद्दीन फरीद

chutti.jpg
सिद्धार्थनगर. बारिश के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में एक बार फिर ठंड लौट आयी है। वर्षा और ओलावृष्टि के बाद तापमान में भी गिरावट आयी है। बुधवार की बदली और बारिश के बाद गुरुवार को भी आसमान में काले बादल छाए रहे और सुबह धुंध छायी रही। मौसम में आए अचानक बदलाव और ठंड में इजाफे को देखते हुए स्कूल फिर बंद कर दिये गए हैं। सिद्धार्थनगर में कक्षा आठ तक के स्कूलों में 9 जनवरी को छुट्टी कर दी गयी है। यह आदेश सरकारी और प्राइवेट सभी स्कूलों के लिये जारी किया गया है। हालांकि अगर मौसम और खराब हुआ तो प्रशासन स्कूलों में छुट्टी को लेकर कोई नया आदेश भी जारी कर सकता है।
10 जनवरी तक स्कूल बंद

जौनपुर में कक्षा पांच तक के स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। हालांकि कक्षा 6 से लेकर इंटर तक के स्कूल खुले रहेंगे और वहां प्रशासन की ओर से बदले गए समय पर पढ़ायी होगी।
ठंड को देखते हुए आजमगढ़ में सभी स्कूलों में 10 जनवरी तक छुट्टी कर दी गयी है। हालांकि इस दौरान हाई स्कूल और इंटर की कक्षाएं परीक्षा की तैयारी के लिये संचालित करने के लिये कुछ छूट दी गयी है।
9 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी

इसी तरह इलाहाबाद में कक्षा पांच तक के स्कूलो को भी 9 जनवरी तक बंद किया गया है। यहां पहले ही ठंड को देखते हुए सभी स्कूल कॉलेज 5 जनवरी तक बंद किये गए थे। फिर यह छु्ट्टी कक्षा पांच तक के लिये पहले आठ और अब नौ जनवरी तक बढ़ा दी गयी है।
भदोही में जिलाधिकारी की ओर से छुट्टी को लेकर नया आदेश जारी किया गया है। यहां भी कक्षा 8 तक के स्कूलों को 9 जनवरी तक बंद किया गया है।

इसी के साथ ही मिर्जापुर में भी कक्षा आठ तक के स्कूल 9 जनवरी को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो