25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP election exit poll: यहां निर्दलीय बिगाड़ रहे जीत का गणित, चौंकाने वाले होंगे परिणाम

कई जगह कटेंगे 10 से 20 हजार तक वोट, भाजपा को नुकसान

2 min read
Google source verification
mp assembly election 2018 latest news of political issue

यहां निर्दलीय बिगाड़ रहे जीत का गणित, चौंकाने वाले होंगे परिणाम

जबलपुर। विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों समेत अन्य दलों ने हलचल पैदा कर रखी है। जिले की दो विधानसभा सीटों पर जहां निर्दलीय प्रत्याशी मजबूत दिख रहे हैं, वहीं तीसरी पार्टी का एक प्रत्याशी चुनावी गणित में अहम साबित हो रहा है। पिछली बार के विधानसभा चुनावों में अन्य पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी काफी कमजोर थे। 83 प्रत्याशियों में से 66 की जमानत जब्त हो गई थी।

पनागर और मध्य में दमदार
पनागर और उत्तर विधानसभा में इस बार निर्दलीय प्रत्याशी काफी अहम माने जा रहे हैं। चुनाव परिणाम में उलटफेर समेत उनकी जीत के कयास लगाए जा रहे हैं। जानकारों की मानें, तो इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों को 20 से 30 प्रतिशत तक मत मिल सकते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में पनागर से निर्दलीय प्रत्याशी को कुल मतों में से केवल 0.81 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे। अन्य पार्टी को 3.48 प्रतिशत तक वोट मिला था। उत्तर में निर्दलीय को 2.02 प्रतिशत मत मिले थे। तीसरी बड़ी पार्टी को 1.66 प्रतिशत मत मिले थे।


एक नजर में देखें कहां क्या स्थिति

विधानसभा: पाटन

कुल उम्मीदवार :- 15
जमानत जब्त :- 13

तीसरी बड़ी पार्टी में अधिकतम मत :- 1.09 प्रतिशत
निर्दलीय को अधिकतम मत :- 1.74 प्रतिशत

-------
विधानसभा :- बरगी

कुल उम्मीदवार :- 10
जमानत जब्त :- 08

तीसरी बड़ी पार्टी को अधिकतम मत :- 1.49 प्रतिशत
निर्दलीय को अधिकतम मत :- 2.28 प्रतिशत

--------
विधानसभा :- पूर्व

कुल उम्मीदवार :- 08
जमानत जब्त :- 06

तीसरी बड़ी पार्टी को अधिकतम मत :- 3.06 प्रतिशत
निर्दलीय को अधिकत मत :- 0.54 प्रतिशत

--------
विधानसभा :- उत्तर

कुल उम्मीदवार :- 16
जमानत जब्त :- 14

तीसरी बड़ी पार्टी को अधिकतम मत :- 1.66 प्रतिशत
निर्दलीय को अधिकत मत :- 2.02 प्रतिशत

------
विधानसभा :- केंट

कुल उम्मीदवार :- 08
जमानत जब्त :- 05

तीसरी बड़ी पार्टी को अधिकतम मत :- 2.41 प्रतिशत
निर्दलीय को अधिकत मत :- 0.81 प्रतिशत

-------
विधानसभा :- पश्चिम

कुल उम्मीदवार :- 11
जमानत जब्त :- 09

तीसरी बड़ी पार्टी को अधिकतम मत :- 4.49 प्रतिशत
निर्दलीय को अधिकत मत :- 0.48 प्रतिशत

-------
विधानसभा :- पनागर

कुल उम्मीदवार :- 10
जमानत जब्त :- 08

तीसरी बड़ी पार्टी को अधिकतम मत :- 3.48 प्रतिशत
निर्दलीय को अधिकतम मत :- 0.81 प्रतिशत

--------
विधानसभा :- सिहोरा

कुल उम्मीदवार :- 05
जमानत जब्त :- 03

तीसरी बड़ी पार्टी को अधिकतम मत :- 8.35 प्रतिशत
निर्दलीय को अधिकत मत :- 1.67 प्रतिशत

--------------
तीसरी बड़ी पार्टी की स्थिति

विधानसभा - दल-कुल मत प्रतिशत में
सिहोरा - बसपा - 8.35
पनागर - बसपा - 3.48
पश्चिम - शिवसेना - 4.49
केंट - बसपा - 2.41
उत्तर - बसपा - 1.66
पूर्व - बसपा - 3.06
बरगी - बसपा - 1.49
पाटन - बसपा - 1.09


बसपा और शिवसेना तीसरे स्थान पर
जिले की विधानसभा सीटों की बात करें, तो मत प्राप्त करने में हमेशा से कांग्रेस और भाजपा आगे रहीं। इसके बाद सबसे ज्यादा मत बसपा और शिवसेना को प्राप्त हुए। पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा को सिहोरा से सर्वाधिक 8.35 प्रतिशत मत मिले थे, वहीं शिवसेना को पश्चिम में 4.49 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे।