4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Road accident : जीप-बाइक में टक्कर, दो घायल

एनएच-30 पर घाट सिमरिया क्रॉसिंग की घटना

less than 1 minute read
Google source verification
Road accident: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

Road accident: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

खितौला. खितौला थाना अंतर्गत एनएच-30 पर घाट सिमरिया क्रॉसिंग के पास मंगलवार दोपहर 1.30 बजे जीन और बाइक में आमने-समाने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार उछलकर सिर के बल सडक़ पर गिर गया। जीप भी सडक़ से नीचे उतरकर पलट गई। हादसे की सूचना पर एनएच-30 पर तैनात एम्बुलेंस 1033 मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को इलाज के लिए सिहोरा सिविल अस्पताल ले जाया गया। बाइक चालक के सिर पर गम्भीर चोट आने से प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल अस्पताल जबलपुर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार एनएच-30 घाट सिमरिया गांव के पहले जबलपुर की तरफ से जीप (एमपी 20 टीए 18 95) आ रही थी। उसी समय सिहोरा की ओर से बाइक (एमपी 20 एमके 5675) का चालक पोला निवासी रजनीश पटेल (22) सडक़ पार कर रहा था। हादसे में बाइक चालक रजनीश और जीप चालक संतोष कोरी (35) को चोटें आईं। सूचना पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों को सिहोरा सिविल अस्पताल ले जाया गया। रजीनश के सिर पर गम्भीर चोट आने से डॉक्टर ने उसे मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि संताषं का इलाज जारी है।
हादसे में जीप सडक़ से पांच फीट नीचे उतरकर पलट गई थी। उसे एनएचएआई की क्रेन से सीधा कर सडक़ पर लाया गया। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है।