scriptहाईटेंशन लाइन छूने पर दादा की मौत, पोता गंभीर | Dada dies after touching high-tension line, grandson injured | Patrika News
सीकर

हाईटेंशन लाइन छूने पर दादा की मौत, पोता गंभीर

राजस्थान के सीकर जिले के कूदन गांव के एक खेत में सिंचाई के पाइप बदलते समय दादा- पोते करंट की चपेट में आ गए।

सीकरNov 29, 2020 / 05:35 pm

Sachin

हाईटेंशन लाइन छूने पर दादा की मौत, पोता गंभीर

हाईटेंशन लाइन छूने पर दादा की मौत, पोता गंभीर

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के कूदन गांव के एक खेत में सिंचाई के पाइप बदलते समय दादा- पोते करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दादा की मौत हो गई, जबकि पोता गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसा पाइप बदलते समय उसके खेत के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से छू जाने से हुआ। जिसमें झुलसने पर दोनों को गंभीर अवस्था में एसके अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, दादा को नहीं बचाया जा सका। दादिया पुलिस ने बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
तेज धमाके के साथ झुलसे दोनों
दादिया थानाधिकारी ब्रिजेश ङ्क्षसह ने बताया कि महादेव सिंह (75) पुत्र भूराराम जाट निवासी कूदन अपने 10 साल के पोते निखिल के साथ खेत में सिंचाई के लिए पाइपों को बदल रहे थे। इस दौरान 20 फीट लम्बा पाइप हाइटेंशन लाइन से छू गया। चूंकि दादा व पोते दोनों साथ में खड़े थे। ऐसे में दोनों उस हाइटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गए। दोनों बुरी तरह झुलस गए। उनकी चीख पुकार सुनकर वहां पर परिजन व आसपास के लोग आ पहुंचे। जिन्होंने दोनों को को गंभीर स्थिति में एसके अस्पताल पहुंचाया।
लेकिन, महादेव को नहीं बचाया जा सका। एसके अस्पताल पहुंचते ही महादेव को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि पोते निखिल का उपचार शुरू किया गया। जो अब भी जारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच भी शुरू की। जानकारी के अनुसार मृतक महादेव सैन्य सेवा से निवृत है।

तेज धमाके से दूर जा गिरे दादा- पोते
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महादेव और निखिल जब खेत में काम कर रहे थे तो हाइटेंशन लाइन से पाइन छु जाने से तेज धमाका हुआ। जिसके बाद दोनों करंट से दूर जा गिरे। नजदीकी लोग दौड़कर पहुंचे तो दोनों घायल अवस्था में पड़े थे। जिन्हें एसके अस्पताल पहुंचाया गया और हादसे की जानकारी दादिया पुलिस को दी गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो