सीकर

शादी के दूसरे दिन ही लुटेरी दुल्हन गहने व नकदी ले दलाल के साथ हो गई फरार

दर थाना क्षेत्र में शादी के एक दिन बाद रात को लुटेरी दुल्हन घर से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर अपने ससुराल से फरार हो गई

less than 1 minute read
May 20, 2025

सीकर. सदर थाना क्षेत्र में शादी के एक दिन बाद रात को लुटेरी दुल्हन घर से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर अपने ससुराल से फरार हो गई। आरोपी लुटेरी दुल्हर शादी करवाने वाले दलाल के साथ भाग गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार हक्का-बक्का रह गया।

पुलिस को दी रिपोर्ट में संजू 38 वर्ष निवासी भैंरूपुरा ने बताया कि उसके भाई महेंद्र की शादी नहीं हो रही थी। भाई बारे में उसने अपने रिश्तेदार दयाराम को बताया था। दयाराम ने झुंझुनूं के धोलाखेड़ा निवासी दलाल देवीलाल से संपर्क करवाया। पीड़िता ने बताया कि देवीलाल ने बिहार की लड़की से शादी करवाने का वादा किया था। आरोपी ने इसके लिए दो लाख रुपए की मांग की थी। संजू ने 9 फरवरी 2025 को 90 हजार रुपए ऑनलाइन और एक लाख रुपए नकद देवीलाल को दे दिए थे। आरोपी ने देवीलाल ने बिहार की रहने वाली आंचल नाम की लड़की को लाकर महेंद्र से शादी करवाने का वादा किया। 21 फरवरी 2025 को महेंद्र और आंचल की शादी हुई। रात को मौका पाकर गहने व नकदी लेकर फरार हाे गई- शादी के लिए पीड़िता संजू ने कपड़े और गहने भी खरीदे लेकिन शादी के अगले दिन आंचल रात के समय मौका पाकर गहने और नकदी लेकर दलाल देवीलाल के साथ फरार हो गई। संजू ने जब देवीलाल से संपर्क किया तो उसने पैसे और गहने लौटाने का आश्वासन दिया। 15 मई 2025 को उसने साफ मना कर दिया। संजू ने 17 मई को सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच हेड कांस्टेबल सुभाषचंद कर रहे हैं।

Published on:
20 May 2025 11:52 am
Also Read
View All

अगली खबर