19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिंहस्थ 2016: 12 फीट की लटें, 12 साल से नहीं बोले ये बाबा

सिंहस्थ का खुमार चढऩे लगा है। कई महीने से जारी तैयारियों की कड़ी में पुलिस-प्रशासन सिंहस्थ की व्यवस्थाओं के लिए लगातार जुटा है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Abha Sen

Mar 07, 2016


उज्जैन@मयंक साहू्. सिंहस्थ का खुमार चढऩे लगा है। कई महीने से जारी तैयारियों की कड़ी में पुलिस-प्रशासन सिंहस्थ की व्यवस्थाओं के लिए लगातार जुटा है। सिंहस्थ 2016 के लिए अभी से ही संतों का आगमन शुरू हो गया है। यहां एक से बढ़कर एक संतों को देखने मिल रहा है। भस्म रमाए बैठा है तो किसी ने कई बरसों से अपना एक हाथ नीचे नहीं किया। अमेरिका से पीएचडी महिला तांत्रिक भी यहां पहुंच गई हैं। इसी कड़ी में यहां एक ऐसे संत देखने मिले, जिनकी लट 12 फीट लंबी हैं। ये महंत महेश गुरू पंचदशनाम जूना अखाड़ा से हैं। इनके साथ करीब सात लोग हैं जो क्षिप्रा नदी के तट पर ही बने पंडाल में ठहरे हैं। महंत महेश गुरू यहां एक हफ्ते पहले पहुंचे हैं और एक माह तक रहेंगे।

12 साल से नहीं बोले
इसी प्रकार मौनी बाबा 12 सालों से मौन हैं इनकी उम्र 38 साल है। स्वामी पवन भारती को इंजीनियरिंग की डिग्री 1984 में प्राप्त हुई थी लेकिन अचानक उनके माता-पिता का निधन हो गया और वे सन्यासी बन गए।

लोहे के शेड
सिंहस्थ के लिए यहां पंडाल बनाए जा रहे हैं। महाकाल सेक्टर के अंतर्गत पुलिस कर्मियों के लिए लोहे के शेड बनाए गए हैं। इनमें करीब एक हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए रहेेंगे। सिंहस्थ का शाही स्नान 22 अप्रैल से शुरू होगा।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें:

ये भी पढ़ें

image