सुबह सात बजे से शुरू होने वाले मतदान में तीनों विधानसभा क्षेत्रों के 824 मतदान केंद्रों में 6 लाख 75 हजार 959 मतदाता दर्ज है। इनमें 3 लाख 53 हजार 740 पुरूष व 3 लाख 22 हजार 100 महिला मतदाता शामिल हैं। थर्ड जेंडर के रूप में नौ व 110 सर्विस वोटर दर्ज है। मतदान के लिए सभी केंद्रों में आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। व्यवस्था के तहत दिव्यांगों व 80 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों और गर्भवती महिलाओं को बिना लाइन में लगे मतदान की सुविधा दी जाएगी। मतदान केंद्र में धूम्रपान व मोबाइल फोन प्रतिबंधित रहेगा।
केंद्रों पर मतदान शुरू होने के एक घंटे बाद से मतदान प्रतिशत की जानकारी मिलने लगेगी। आमजन भी प्रति घंटे मतदान प्रतिशत की जानकारी ले सकता है। निर्वाचन आयोग ने इस बावत एक मोबाइल एप तैयार किया है। वोटिंग परसेंट के जरिए सर्च कर मोबाइल एप डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा कलेक्ट्रेट सभागार में एक कम्यूनिकेशन सेंटर भी बनाया गया है। वहां से भी जानकारी ली जा सकती है। मतदान केंद्र से पीठासीन अधिकारी व सेक्टर आफीसर अपनी लॉगिन के जरिए हर घंटे की जानकारी देते रहेंगे।
प्रत्याशी कर सकेंगे तीन वाहन का उपयोग
मतदान के दौरान प्रत्याशियों के लिए तीन वाहन उपयोग करने की छूट दी गई है। इससे अधिक वाहन का उपयोग करने वाले प्रत्याशियों पर कार्रवाई होगी। एक वाहन प्रत्याशी के लिए, एक वाहन प्रत्याशी के निर्वाचन अभिकर्ता और केवल एक वाहन प्रत्याशी के कार्यकर्ता के लिए दिया जाएगा। प्रत्येक वाहन में चालक सहित अधिकतम पांच व्यक्तियों के बैठने की अनुमति होगी। इस निर्धारित नियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
मतदान के लिए मतदाता पर्ची के साथ मतदाता के पास उसका पहचान पत्र होना जरूरी है। पहचान पत्र के रूप में पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य व केंद्र सरकार के विभागों और संस्थानों की ओर से कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंकों व डाकघरों का फोटोयुक्त पासबुक, पैनकार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआइ, स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड और फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज मान्य किए जाएंगे।
दिव्यांगों व 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को मतदान केंद्रों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कुल 824 केंद्रों पर दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाता के रूप में 10056 लोगों को चिह्नित किया गया है। इनमें दिव्यांगों की संख्या 3825 है। बाकी के 6231 बुजुर्ग मतदाताओं को चिह्नित किया गया है। इन सभी को मतदान केंद्र पर सहायक के रूप में एक कर्मचारी व व्हीलचेयर उपलब्ध कराया जाएगा।
जिले में २१ वूमेन मैनेज बूथ की व्यवस्था भी की गई है। इन सभी बूथों यानी मतदान केंद्रों में महिलाओं की ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रत्येक केंद्र में चार महिला अधिकारी-कर्मचारी तैनात की गई हैं। इसके अलावा 500 से अधिक शासकीय महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को सामान्य मतदान केंद्रों पर भी नियुक्त किया गया है। कोशिश की गई है कि महिलाओं की ड्यूटी उन्हीं के विधानसभा क्षेत्र में आवास से नजदीकी केंद्र पर लगे।
235767 कुल मतदाता
121925 पुरूष मतदाता
1१3842 महिला मतदाता
37 सर्विस मतदाता
00 थर्ड जेंडर मतदाता
282 मतदान केंद्र सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र
219283 कुल मतदाता
117625 पुरूष मतदाता
11599 महिला मतदाता
53 सर्विस मतदाता
06 थर्ड जेंडर मतदाता
272 मतदान केंद्र
220872 कुल मतदाता
114190 पुरूष मतदाता
16659 महिला मतदाता
20 सर्विस मतदाता
03 थर्ड जेंडर मतदाता
270 मतदान केंद्र ——– कुल मतदान केन्द्र – 824
कुल मतदाता – 675959
विशेष मतदाता – 10056
संवेदनशील केंद्र – 180
मतदान दल के कर्मचारी – 5000
जिला पुलिस बल – 1400
विशेष पुलिस अधिकारी – 1000
शसस्त्र बल – 550
मोबाइल पुलिस – 97