scriptदरिंदों ने अपहरण कर बालिका को पिलाई शराब, फिर किया सामूहिक बलात्कार | miner kidnap and gangrape after Drink wine to girl in sirohi | Patrika News
सिरोही

दरिंदों ने अपहरण कर बालिका को पिलाई शराब, फिर किया सामूहिक बलात्कार

( gangrape in sirohi ) आरोपियों ने उसकी अकेली पुत्री का अपहरण किया, उसे जबरन शराब पिलाई और सामूहिक बलात्कार किया। बालिका को घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

सिरोहीJul 06, 2019 / 02:36 am

abdul bari

आबूरोड. सिरोही.
प्रदेश में हर रोज बलात्कार ( minor gangrape in rajasthan ) के नए मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को सिरोही में अपहरण कर बालिका को शराब पिला उसके साथ सामूहिक बलात्कार ( gangrape in sirohi ) का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रकरण में चार आरोपियों प्रकाश, कालीचंद, रमेश व आशाराम को गिरफ्तार कर लिया है।
( miner kidnap and rape) आबूरोड पुलिस के अनुसार 1 जुलाई को बालिका के पिता ने रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उसकी अकेली पुत्री का अपहरण किया, उसे जबरन शराब पिलाई और सामूहिक बलात्कार ( girl minor gangrape ) किया। बालिका को घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

यहां 14 साल की किशोरी के होते रहे सौदे

इधर, हिण्डौनसिटी में हजरिया की कोठी से अगवा की गई 14 वर्षीय किशोरी एक माह में तीन बार बिक गई। इस बीच उसकी आबरू लुटती रही और खरीदार उसका सौदा करते रहे। यह खुलासा शुक्रवार को मध्यप्रदेश की चंबल नदी के बीहडों गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों के साथ दस्तयाब की गई पीडि़ता से पूछताछ के बाद पुलिस ने किया है।

नई मंडी थाना पुलिस के अनुसार अपहरण के बाद किशोरी को धौलपुर, मुरैना और ग्वालियर में तीन बार लाखों रुपए कीमत में बेच गया। इसकी तलाश में जुटी पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ आखिर किशोरी को ढूंढ निकाला और आरोपियों को भी पकड़ लिया।
डीएसपी सांवरमल नागौरा ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी सरमथुरा के बिरजा गांव निवासी अक्खेपाल गुर्जर है। उसने 28 मई को मित्र प्रदीप गुर्जर के साथ मिलकर किशोरी को अगवा किया था। आरोपियों ने कुछ दिन तो किशोरी को अपने पास रख बलात्कार किया। बाद में उसे बसई डांग के नीभी गांव निवासी आशाराम गुर्जर व राजू गुर्जर को 2 लाख रुपए में बेच दिया। दोनों ने किशोरी को कुछ दिन रख उसकी अस्मत लूटी और फिर राजू के मामा एमपी के मुरैना जिले के देवगढ़ निवासी रामफल गुर्जर को 3 लाख 30 हजार रुपए में बेच दिया। आरोपी रामफल ने भी कुछ दिन किशोरी से शारीरिक रिश्ते बनाए। मन भरने पर ग्वालियर निवासी एक जने को 4 लाख रुपए में बेच दिया। प्रतीकात्मक फोटो

Home / Sirohi / दरिंदों ने अपहरण कर बालिका को पिलाई शराब, फिर किया सामूहिक बलात्कार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो