मौसम विभाग का कहना है कि 26 फरवरी को जयपुर, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 27 फरवरी को उदयपुर, कोटा संभाग और 30 फरवरी को जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं दूसरी तरफ पर्यटल स्थल माउंट आबू में बार-बार बदल रहे मौसमी मिजाज के चलते न्यूनतम तापमान में यकायक 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से तापमापी का पारा पांच डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिससे सवेरे सर्दी के तेवर फिर से तीखे हो गए। लोगों को भारी भरकम गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। लोगों ने अलाव तापने व अदरक की चाय की चुस्कियां लेते हुए सर्दी से बचाव के जतन किए। वहीं, अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने से तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।